
कानपुर: यूपी चुनाव के तीसरे चरण के बीच कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की जरौली में पुलिस से झड़प हो गई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्रीय बल के एक जवान ने गाली दी। जिसके बाद मंत्री ने वहां पहुंचकर जवान को चेताया। काफी देर तक हुई बहस के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव करवाया।
जरौली में पोलिंग स्टेशन के बाहर भीड़ लगाने और मतदाताओं को प्रवेश करवा रहे पार्टी विशेष के लोगों को रोकने पर केंद्रीय पुलिस बल के जवानों के साथ कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। इसके बाद प्रदेश के कैबिनेट मंत्री वहां पहुंचे तो कार्यकर्ता शिकायत करने लगे। आरोप है कि जवान ने उन्हें गाली दी और अभद्रता की।
घटना की जानकारी होते ही कैबिनेट मंत्री सीधे जवान के पास पहुंचे। जहां उन्होंने जवान को चेताया और अभद्रता न करने की चेतावनी दी। कुछ जवान बीच-बचाव करते दिखाई पड़ें। दोनों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई। साथी जवान कह रहे थे कि किसी से अभ्रदता न की जाए औऱ गाली गलौज न किया जाए। टकराव के बीच स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करवाया गया।
UP Election Info: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 403 विधानसभा सीट के लिए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने व्हीलचेयर से मतदान केंद्र पहुंचकर यूपी चुनाव में डाला वोट
UP Chunav 2022: सैफई में वोट डालने पहुंचे शिवपाल यादव, कहा- पूर्ण बहुमत से बनेगी अखिलेश की सरकार
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।