सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने व्हीलचेयर से मतदान केंद्र पहुंचकर यूपी चुनाव में डाला वोट

Published : Feb 20, 2022, 01:18 PM IST
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने व्हीलचेयर से मतदान केंद्र पहुंचकर यूपी चुनाव में डाला वोट

सार

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सैफई पहुंचकर मतदान किया। इससे पहले अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल के साथ पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अखिलेश ने वोट डालने के बाद भाजपा पर जमकर निशाना साधा। 

सैफई: यूपी चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने जसवंतनगर पहुंचकर मतदान किया। इससे पहले अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने सैफई पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान वह भाजपा सरकार पर जमकर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी निशाना साधेंगे ही। वह 5 साल सीएम रहे लेकिन उन्होंने गोरखपुर तक को सुविधाएं नहीं दी। सैफई का विकास एक दिन का नहीं है। लेकिन हमारे बाबा मुख्यमंत्री को अच्छा काम देखना नहीं है, अच्छा काम करना नहीं है। इनके सभी नेता झूठ बोल रहे हैं। 

वहीं सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव ने सैफई में मतदान किया। इसके बाद उन्होंने सपा की बड़ी जीत का दावा किया। सपा सांसद रामगोपाल यादव ने पत्रकारों से कहा कि हमें चौथे चरण तक बहुमत मिलने जा रहा है। बाकी बचे तीन चरणों में सपा को अतिरिक्त सीटें मिलेगी।

शिवपाल बोले- अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता
इससे पहले जसवंत नगर विधानसभा के प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव सैफई के अभिनव विद्यालय में वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा में पूर्ण बहुमत से अखिलेश यादव की सरकार बन रही है। अखिलेश यादव ने जो गठबंधन बनाया है उसकी एक बहुत बड़ी जीत होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मैनपुरी जनपद की करंट विधानसभा पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के बारे में बोलते हुए कहा कि उनकी तो जमानत जप्त होगी। प्रदेश की बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने 5 साल में कुछ किया ही नहीं है इसलिए जनता इसे पूरी तरह से त्रस्त है। 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने से कोई भी नहीं रोक सकता है। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

अखिलेश और एसपी सिंह बघेल समेत ये दिग्गज यूपी चुनाव में नहीं कर पाएंगे अपने ही लिए मतदान, जानिए क्या है कारण

UP Chunav 2022: सैफई में वोट डालने पहुंचे शिवपाल यादव, कहा- पूर्ण बहुमत से बनेगी अखिलेश की सरकार

यूपी चुनाव: सीएम योगी बोले- आज महोत्सव का मतलब अयोध्या का दीपोत्सव और रंगोत्सव, अब नहीं लगता यहां कर्फ्यू

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Cough Syrup Case : कौन है स्कैंडल का असली किंग, काशी से रांची तक मचा हड़कंप
कफ सिरप केस में व्यापारियों को कोर्ट की शरण, बोले- साजिश के तहत फंसाया जा रहा