PM मोदी बोले- वो लोग कर रहे किसानों की बातें जिन्होंने दर्जनों चीनी मिलें करवाई बंद, खाद के लिए चलवाई लाठी

बहराइच में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज ये परिवारवादी लोग किसानों की भी बातें करने लगे हैं, उन्हें लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। ये वो लोग हैं जिन्होंने उत्तर प्रदेश में दर्जनों चीनी मिलें बंद करवा दी। ये वो लोग हैं जिन्होंने यूरिया और खाद के लिए किसानों पर डंडे चलवाएं।

Asianet News Hindi | Published : Feb 22, 2022 11:48 AM IST / Updated: Feb 22 2022, 05:19 PM IST

बहराइच: पयागपुर में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप सब जो यहां इतनी बड़ी संख्या में भाजपा को आशीर्वाद देने आए हैं, उससे साफ है कि यूपी चुनाव में इस बार भी जीत का चौका लगने वाला है। एक बार 2014, दूसरी बार 2017, तीसरी बार 2019 और इस बार 2022 जीत का चौका। ये धरती महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम की महक लिए हुए है। पिछले वर्ष मुझे उनके स्मारक के शिलान्यास का भी सौभाग्य मिला। इस स्मारक में उनकी भव्य प्रतिमा भी लगाई जाएगी।

पीएम मोदी ने कहा कि आप देख रहे हैं कि इस समय दुनिया में कितनी उथल-पुथल मची हुई है। ऐसे में आज भारत का ताकतवर होना, भारत और पूरी मानवता के लिए बहुत जरूरी है।  आज आपका एक-एक वोट भारत को ताकतवर बनाएगा। सुहेलदेव की धरती के लोगों का एक-एक वोट, देश को मजबूती देगा। बहराइच के पयागपुर में उमड़ा ये जनसैलाब मात्र नहीं है, ये जन विश्वास का अद्भुत दृश्य है। जनता का जोश और उत्साह बता रहा है कि 2022 में भाजपा फिर से प्रचंड जीत के साथ इतिहास रचने जा रही है।

Latest Videos

'2017 से पहले बस्ती, गोंडा, बहराइच और बलरामपुर के लोगों ने झेला भेदभाव'
हमने तमाम संघर्षों से लोहा लेते हुए, आजादी से यहां तक का सफर तय किया है। हर भारतीय का ध्येय एक विकसित और समृद्ध भारत है। इस समृद्ध भारत के लिए उत्तर प्रदेश का विकसित और समृद्ध होना उतना ही जरूरी है। उत्तर प्रदेश आज विकास के जिस रास्ते पर चल पड़ा है, उसमें डबल इंजन की सरकार उतनी ही जरूरी है। मैंने 2014 से लेकर 2017 तक इन घोर परिवारवादियों का, उनका कामकाज, उनका कारोबार, उनके कारनामें बहुत करीब से देखा है। 2017 से पहले बस्ती, गोंडा, बहराइच और बलरामपुर के लोगों ने भी बहुत भेदभाव झेला। अब योगी जी की सरकार पिछले 5 वर्षों से हर वो प्रयास कर रही है, जो आपके जीवन में सहूलियत ला सके और गरीब को सम्मान दे सके। 

जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा भाजपा सरकार के प्रयासों की वजह से अब उत्तर प्रदेश में डर का माहौल दूर हो रहा है। आपके लिए आगे बढ़ने के रास्ते खुल रहे हैं, नए रास्ते बन रहे हैं। आप बच्चे को अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं, इसलिए भाजपा सरकार स्कूलों की स्थिति सुधार रही है। आप सभी को पता है कि गरीब के घर में कोई अनहोनी हो जाये तो उस परिवार पर क्या बीतती है। पैसे की कमी तो गरीब के जीवन पर दोहरा संकट ला देती है। गरीब की इसी तकलीफ को समझते हुए हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना शुरू की थी। इन योजनाओं के माध्यम से हमने गरीब को 2-2 लाख रुपये का सुरक्षा कवर दिया। आज यूपी के साढ़े 4 करोड़ से ज्यादा मेरे गरीब भाई बहन इन योजनाओं से जुड़े हुए हैं। आपको जानकर खुशी होगी कि यूपी के गरीब परिवारों को बीते वर्षों में करीब 1,000 करोड़ रुपये की मदद सीधे उनके खाते में दी गई है।

'जैसे वैक्सीन ने नहीं सुनी आपने उनकी बातें, वैसे चुनाव में भी मत सुनिएगा'

हमारी सरकार संकट के समय कभी भी किसी का साथ नहीं छोड़ती, बल्कि गरीब परिवार का संबल बनकर खड़ी रहती है। गरीबों के लिए सरकार की इसी संवेदनशीलता को इस कोरोना के काल में भी देखा है और महसूस किया है। पूरे देश में 80 करोड़ लोगों को करीब 2 साल से मुफ्त में राशन मिल रहा है और हमारे उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन पहुंचा है। गरीब आज भाजपा को आशीर्वाद दे रहा है।  वैक्सीन को लेकर इन लोगों ने आप लोगों को उकसाया कि ये तो भाजपा की वैक्सीन है, भाजपा के कमल वाली वैक्सीन है, इसलिए वैक्सीन मत लगाओ। जैसे वैक्सीन में आपने उनकी बातें नहीं सुनी, वैसे चुनाव में भी उनकी बातें मत सुनना।

'खाते को मोबाइल फोन से जोड़ने पर मजबूत हुआ सुरक्षा चक्र'
जन धन खाते के साथ जब हमनें मोबाइल फोन और आधार को जोड़ा तो ये सुरक्षा चक्र और मजबूत हो गया। अब हमारे छोटे किसानों, पशुपालकों, मछली पालकों को भी जन धन खातों के कारण बैंकों से आसान ऋण मिलना संभव हो पाया है। हमारे देश के एक प्रधानमंत्री सार्वजनिक रूप से बोले थे, उन्होंने कहा था कि मैं दिल्ली से 1 रुपया भेजता हूं, तो गरीब के घर में सिर्फ 15 पैसे पहुंचते हैं। तो ये 85 पैसे किसकी जेब में जाते थे? आज कल ये लोग नौकरी को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। इनकी सच्चाई मैं आज आपको बताना चाहता हूं। यूपी में योगी जी ने करीब पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी। जबकि योगी जी के आने से पहले 10 साल तक जो सरकारें चली उन्होंने 10 साल में सिर्फ 2 लाख लोगों को ही नौकरी दी थी।

'परिवारवादी लोग वहीं है जिन्होंने किसानों पर चलवाए डंडे'
आज ये परिवारवादी लोग किसानों की भी बातें करने लगे हैं, उन्हें लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। ये वो लोग हैं जिन्होंने उत्तर प्रदेश में दर्जनों चीनी मिलें बंद करवा दी। ये वो लोग हैं जिन्होंने यूरिया और खाद के लिए किसानों पर डंडे चलवाएं।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

आजमगढ़ शराब कांड मामले में सपा ने BJP पर साधा निशाना, कहा- 'विदाई बेला में जारी अवैध शराब का जानलेवा कारोबार'

यूपी चुनाव: नड्डा बोले- रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के पास जाना, यह संस्कृति भारत में PM मोदी लेकर आए

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया