UP Chunav 2022: छठे चरण के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, गोरखपुर समेत 57 सीटों पर चुनाव

यूपी के छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर कुल 676 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछली बार यानी 2017 में इन 57 सीटों में से 46 सीटें बीजेपी और दो सीटें उसके सहयोगी दलों अपना दल और सुभासपा ने जीती थीं। तब सुभासपा और भाजपा का गठबंधन था।

Asianet News Hindi | Published : Mar 1, 2022 3:02 AM IST

लखनऊ: विधानसभा चुनाव में छठे चरण के लिए मंगलवार की शाम प्रचार थम जाएगा। छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर 3 मार्च को मतदान होना है। छठे चरण में अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया व बलिया में मतदान होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि कटेहरी, टांडा, आलापुर (सु), जलालपुर, अकबरपुर, तुलसीपुर, गैंसड़ी, उतरौला, बलरामपुर (सु), शोहरतगढ़, कपिलवस्तु (सु), बांसी, इटवा, डुमरियागंज में मतदान होगा।

इसके अलावा हरैया, कप्तानगंज, रूधौली, बस्ती सदर, महादेवा (सु), मेंहदावल, खलीलाबाद, धनघटा (सु), फरेंदा, नौतनवा, सिसवा, महराजगंज (सु), पनियरा, कैंपियरगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा, खजनी (सु), चौरी-चौरा, बांसगांव (सु), चिल्लूपार, खड्डा, पडरौना, तमकुही राज, फाजिलनगर, कुशीनगर, हाटा, रामकोला (सु), रूद्रपुर, देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, भाटपार रानी, सलेमपुर (सु), बरहज, बेल्थरा रोड, रसड़ा, सिकंदरपुर, फेफना, बलिया नगर, बांसडीह और बैरिया में मतदान होगा।

यूपी के छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर कुल 676 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछली बार यानी 2017 में इन 57 सीटों में से 46 सीटें बीजेपी और दो सीटें उसके सहयोगी दलों अपना दल और सुभासपा ने जीती थीं। तब सुभासपा और भाजपा का गठबंधन था. इस बार सुभासपा और समाजवादी पार्टी (सपा) का गठबंधन है. छठें चरण में 11 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इस चरण में कुल 2,14,62,816 (दो करोड़ चौदह लाख बासठ हजार आठ सौ सोलह) मतदाता हैं. इसमें 1,14,63,113 पुरुष, 99,98,383 महिला व 1320 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं।

Mahashivratri 2022: भगवान शंकर के जयकारे के साथ विशेष पंचक्रोशी परिक्रमा शुरू, हजारों युवाओं का निकला हुजुम

Share this article
click me!