यूपी चुनाव: काशी में समाजवादियों ने थामा बीजेपी का दामन, बोले-सपा कार्यकर्ता होने पर आत्मग्लानि महसूस कर रहे

Published : Feb 17, 2022, 06:47 PM ISTUpdated : Feb 17, 2022, 06:56 PM IST
यूपी चुनाव:  काशी में समाजवादियों ने थामा बीजेपी का दामन, बोले-सपा कार्यकर्ता होने पर आत्मग्लानि महसूस कर रहे

सार

वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य शतरूद्र प्रकाश ने कहा 'हम सभी कार्यकर्ता अपने आप में सपा कार्यकर्ता होने पर आत्मग्लानि महसूस कर रहे थे। अब समाजवादी पार्टी में लोहिया तथा राजनारायण जैसी लोगों की कमी है।आज पुराने समाजवादियों को ढूंढने से भी दिखाई नहीं देते हैं'।

वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य शतरूद्र प्रकाश वाराणसी में थे। जिसमें उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का पुनरुद्धार कर प्रधानमंत्री मोदी ने इसे स्वर्णाक्षण में अंकित कर दिया। उन्होंने कहा 'हम सभी कार्यकर्ता अपने आप में सपा कार्यकर्ता होने पर आत्मग्लानि महसूस कर रहे थे'। अब समाजवादी पार्टी में लोहिया तथा राजनारायण जैसी लोगों की कमी है। आज पुराने समाजवादियों को ढूंढने से भी दिखाई नहीं देते हैं, परंतु हमारे बूथ स्तर तक के साथियों ने मन बनाया कि भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति के कदम पर चलने वाले भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ने में ही हम लोगों का राजनैतिक भविष्य सुरक्षित है। 

इसी परिप्रेक्ष्य में हम सभी ने मन बनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और हमारे सभी साथी इस विधानसभा चुनाव में पिछले चुनाव की अपेक्षा अधिक सीटे जीता कर उत्तर प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में पूरा सहयोग करेंगे।
 
समारोह की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने रामशरण बिंद को पार्टी का फटका और माल्यार्पण कर भाजपा में स्वागत किया। माल्यार्पण कर, भाजपा का फटका पहनाकर विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई । इस अवसर पर विद्यासागर राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा की रीति नीति को देखकर ही अन्य दलों के कार्यकर्ता शामिल हुए है । उन्होंने कहा कि काशी के कार्यकर्ताओं का कोई जोड़ नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की आन- बान -शान कार्यकर्ता ही है।

कार्यक्रम में विधायक व प्रत्याशी सौरभ श्रीवास्तव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वरिष्ठ और अनुभवी मार्गदर्शक के रुप में शतरूद्र प्रकाश हम लोगों को विजय का रास्ता आसान बनाएंगे तथा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी और भी मजबूत होगी।

कार्यक्रम का संचालन जगदीश त्रिपाठी तथा धन्यवाद प्रकाश देते हुए विधायक और कैंट के प्रत्याशी सौरव श्रीवास्तव ने शतरुद्र प्रकाश के नेतृत्व में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन लोगों के पार्टी में आने से आने से पार्टी को बल मिलेगा।

इस दौरान मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य शतरूद्र प्रकाश के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद और बिंद समाज के महा सरपंच रामशरण बिंद, कैलाश सोनकर, अमरनाथ यादव, राजेश यादव, श्यामबाबू यादव, अमरनाथ बिंद, ओमप्रकाश बिंद चौधरी, मुन्ना लाल बिंद, शंकर श्रीवास्तव, अजय कुमार बिंद सहित 55 कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

क्या है काशी तमिल संगमम 4.0: ऐतिहासिक थी तमिलनाडु के किसानों की एंट्री
Lucknow Weather Today: यूपी में शीतलहर, अगले 3 दिन ठंड से राहत की उम्मीद नहीं