यूपी चुनाव: BJP प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश से पूछा सवाल- आखिर क्या मजबूरी हुई कि पैतृक गढ़ को छोड़कर पहुंचे करहल

Published : Feb 19, 2022, 02:03 PM IST
यूपी चुनाव: BJP प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश से पूछा सवाल- आखिर क्या मजबूरी हुई कि पैतृक गढ़ को छोड़कर पहुंचे करहल

सार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ में प्रेस वार्ता कर समाजवादी पार्टी के मुखिया पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आखिर क्या मजबूरी हो गई कि अखिलेश यादव अपने पैतृक गढ़ कन्नौज को छोड़कर करहल से चुनाव लड़ने गए।

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का प्रचार थम चुका है। तीसरे चरण का मतदान राज्य में कल यानी 20 फरवरी को होगा। इसके साथ ही राजनीतिक दल अन्य चरणों के प्रचार में जोरो से लगा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ में प्रेस वार्ता कर समाजवादी पार्टी के मुखिया पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आखिर क्या मजबूरी हो गई कि अखिलेश यादव अपने पैतृक गढ़ कन्नौज को छोड़कर करहल से चुनाव लड़ने गए। कन्नौज से वो सांसद रहे उनकी पत्नी सांसद रही लेकिन फिर भी करहल पहुंचे हैं। लेकिन जनता उनको नकार देगी, करहल पहुंचकर भी उनकी हालत ये है कि वो वहां भी कराह रहे हैं। 

समाजवादी पार्टी के मुखिया को दी थी फ्यूज बल्ब
बता दे कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा आरोप भी लगाया था। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट कर लिखा था कि 'समाजवादी पार्टी में का बा? सपा से संबंधित एक व्यक्ति को अहमदाबाद ब्लास्ट केस का दोषी करार करते हुए अदालत ने फांसी की सज़ा सुनाई है। साइकल का बटन दबाना कितना घातक हो सकता है इसका आप लोग अंदाज़ा लगा सकते है।' इसके अलावा उन्होंने शुक्रवार को बांदा में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि अखिलेश यादव फ्यूज बल्ब हैं और फ्यूज बल्ब को लोग फिर से होल्डर में नहीं लगाते। भाजपा एलईडी का वो बल्ब है जिसने उत्तर प्रदेश के हर घर को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से रोशन कर दिया है।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

यूपी चुनाव: पीलीभीत में सपा अध्यक्ष अखिलेश ने CM योगी पर कसा तंज, कहा- 'काका गए तो बाबा जरूर जाएंगे'

यूपी चुनाव: पीलीभीत में सपा पर फिर बरसे CM योगी, कहा- '2012 में सरकार बनते ही वापस लिए थे आंतकियों के मुकदमे'

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

योगी सरकार की नीतियों से MSME को नई उड़ान, UP बनेगा 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का केंद्र
योगी सरकार की आबकारी नीति से एथेनॉल उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, निवेश में आई तेजी