समाजवादी वचन पत्र: पेट्रोल-गैस सिलेंडर-CNG, DAP-यूरिया सबकुछ फ्री, 2025 तक अखिलेश बनाएंगे किसानों को कर्जमुक्त

यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी की ओर से घोषणापत्र जारी किया गया। समाजवादी पार्टी ने इसका नाम समाजवादी वचन पत्र दिया गया है। इसके जरिए अखिलेश ने किसानों और युवाओं को साधने का प्रयास किया है। पार्टी ने दो पहिया वाहन चालकों के लिए प्रतिमाह 1 लीटर मुफ्त पेट्रोल औऱ बीपीएल परिवारों के लिए 2 सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 8, 2022 10:28 AM IST / Updated: Feb 08 2022, 04:46 PM IST

लखनऊ: यूपी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से अपना मैनिफेस्टो जारी कर दिया गया है। इसे 'समाजवादी वचन पत्र' का नाम दिया गया है। मैनिफेस्टो की टैगलाइन सत्य वचन, अटूट वादा है। समाजवादी वचन पत्र के जरिए पार्टी ने युवाओं, महिलाओं और किसानों को लुभाने का प्रयास किया है। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि सपा ने 2012 में जो घोषणापत्र दिया था उसे अपने कार्यकाल के दौरान पूरा करके दिखाया। इस बार हम सत्य वचन और अटूट वादा करके जनता के बीच जा रहे हैं। हमने जब भी वादा किया है तो सरकार बनने पर उसे पूरा किया है।

अखिलेश यादव ने कुछ अहम चीजों का बताते हुए कहा कि सभी फसलों को एमएसपी प्रदान की जाएगी और गन्ना किसानों को 15 दिन के भीतर भुगतान होगा। सभी किसानों को 4 साल के भीतर 2025 तक कर्जमुक्त बनाया जाएगा। सभी लघु एवं सीमान्त किसानों को दो बोरी डीएपी व 5 बोरी यूरिया मुफ्त। सभी किसानों को मुफ्त बिजली, ब्याज मुक्त लोन दी जाएगी। किसान आंदोलन के दौरान शहीद किसानों के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक मदद की जाएगी। इसी के साथ उनकी याद में किसान स्मारक बनाया जाएगा। 

दो पहिया वाहन चालकों को प्रतिमाह एक लीटर पेट्रोल मुफ्त

सभी बीपीएल परिवारों को प्रतिवर्ष 2 सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। सभी दो पहिया वाहन मालिकों को प्रतिमाह एक लीटर पेट्रोल औऱ ऑटो रिक्शा चालकों प्रतिमाह तीन लीटर पेट्रोल एवं 6 किलो सीएनजी मुफ्त में मिलेगी।  सपा सरकार आईटी सेक्टर में 22 लाख नौकरियां देगी। 

महिलाओं के लिए क्या खास 
महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। पुलिस समेत सभी नौकरियों में यह आरक्षण मिलेगा। वुमेन पावर लाइन को मजबूत किया जाएगा। 1090 के तहत ईमेल और व्हाट्सऐप के तहत एफआईआर की व्यवस्था होगा। लड़कियों की शिक्षा को KG से लेकर PG तक मुफ्त किया जाएगा। कन्या विद्याधन योजना को फिर से शुरु किया जाएगा। 12वीं पास करने के बाद 36 हजार की धनराशि मिलेगी। 

पेंशन योजना होगी शुरु, 10 रु में मिलेगी भरपेट थाली 
समाजवादी पेंशन योजना को फिर से शुरु किया जाएगा। समाजवादी कैंटीन एवं किराना स्टोर स्थापित होगा। जहां गरीबों को छूट पर सामान मिलेगा। यहां 10 रुपए में खाने की थाली मिलेगी। इसका लक्ष्य राज्य से भूख की समस्या को मिटना है। 1098 मजदूर पावर लाइन की स्थापना होगी। यह मजदूरों और श्रमिकों की समस्या का निदान करेगी। 

कानून व्यवस्था 
सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों की व्यवस्था सभी गावों और कस्बों में होगी। डायल 112 को बेहतर किया जाएगा। इसका रिस्पांस टाइम 15 मिनट और उससे कम करने पर काम होगा। हेट क्राइम के प्रति जीरो टालरेंस की व्यवस्था होगी। 

विश्विद्यालय की सीट होंगी दोगुनी, लैपटॉप वितरण होगा शुरु 
विश्विद्यालय की सीटों को दोगुना किया जाएगा। इसी के साथ 12 पास विद्यार्थियों को लैपटाप का वितरण किया जाएगा। प्राथमिक शिक्षा को गुणवत्ता पूर्ण किया जाएगा। 

स्वास्थ सेवा 
सभी गरीबों को उच्च कोटि की स्वास्थ सेवा प्रदान किया जाएगा। हेल्थ सेक्टर के बजट को तीन गुना किया जाएगा। यह राज्य के बजट का लगभग 10 गुना होगा।  

आज ही बीजेपी ने भी जारी किया है अपना लोक कल्याण संकल्प पत्र 
यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने भी मंगलवार को अपना लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी किया है। जिसके कुछ ही घंटों के बाद समाजवादी पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणापत्र का नाम समाजवादी वचन पत्र रखा गया है। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

UP में योगी आ जाएगा तो आप लोगों को पूरा खा जाएगा, कुछ नहीं आता इसको: ममता बनर्जी

Share this article
click me!