यूपी चुनाव: CM योगी ने विपक्षी दलों पर कसा तंज, कहा- 2017 के पहले बहनजी का हाथी और SP के गुर्गे डकारते थे राशन

Published : Feb 16, 2022, 04:14 PM IST
यूपी चुनाव: CM योगी ने विपक्षी दलों पर कसा तंज, कहा- 2017 के पहले बहनजी का हाथी और SP के गुर्गे डकारते थे राशन

सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर में विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि  2017 के पहले यही राशन SP के गुर्गे खा जाते थे या बहनजी का हाथी डकार जाता था। बहनजी के हाथी का पेट इतना बड़ा है कि पूरे उत्तर प्रदेश के गरीबों का राशन उसमें समा जाए।

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव का दो चरणों का समापन हो चुका है। सभी राजनीतिक दल अन्य चरणों के लिए जोरो-शोरो से लग चुके है। लेकिन अभी भी एक-दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। चुनाव प्रचार के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ हमीरपुर के सदर निर्वाचन क्षेत्र में पुहंचकर भाजपा प्रत्याशी पुष्पेद्र सिंह चंदेल और विकास सिंह के लिए वोट की अपील की। इसके साथ ही SP और BSP पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कोरोना के समय मुफ्त राशन दिया। 2017 के पहले यही राशन SP के गुर्गे खा जाते थे या बहनजी का हाथी डकार जाता था। बहनजी के हाथी का पेट इतना बड़ा है कि पूरे उत्तर प्रदेश के गरीबों का राशन उसमें समा जाए तभी उसका पेट नही भरता है। 

सपा पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि जैसे कोरोना की दूसरी और तीसरी लहर से राज्य को बचाया उसी तरह से बुदेलखण्ड में माफियाओं से मुक्त किया। इसी प्रकार से यहां की जीविका को बचाने का काम किया है और आगे भी किया जाएगा। कोरोना में सबको फ्री में टेस्ट, फ्री में उपचार, फ्री वैक्सीन दी। जो लोग वैक्सीन का विरोध करते थे उनको इस चुनाव में उनको मुंह-तोड़ जवाब देने की आवश्यकता है। कोरोना से आप लोगों की रक्षा मोदी की वैक्सीन ने की है तो हम इसी वैक्सीन देने वाला का समर्थन भी इस चुनाव में करेंगे। उत्तर प्रदेश का कोरोना मॉडल पूरी दुनिया में देखा गया। सबको वैक्सीन दी है तो हर गरीब को महीने में दो बार राशन देने का काम भी किया है। 2017 के पहले यही राशन या तो सपा के  लोग खा जाते थे।  

संकट का सच्चा साथी, शेष अवसर वादी
विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कोरोना के समय तो हाल चाल लेने नहीं आए। संकट का साथी ही सच्चा साथी होता है, शेष तो अवसर वादी होते है। आपको ऐसे अवसर वादियों से बचने की आवश्यकता है। 2017 के पहले सपा, बसपा के लोग अंधेरे में रहने के आदी थे इसलिए बिजली नहीं देते थे। वह रात के अंधेरों में यहां के संसाधनों पर डकैती डालते थे किसानों के खेतों को काटकर लेकर चले थे, किसान के मशीनों की चोरी होती थी इसलिए बिजली नहीं देते थे लेकिन आज चोरी-अराजकता नहीं है। अंतिम डकैत भी मारा जा चुका है।

माफियाओं पर सरकार के चले बुल्डोजर
जनसभा को संबोधित करने के दौरान उनको बुल्डोजर नज़र आ गया तो उन्होंने कहा कि ये बुल्डोजर विकास के साथ माफियाओं की अनैतिक कमाई पर इसे चढ़ाने का भी प्रतीक है। पांच साल पहले बुंदेलखंड में डकैतों का समानांतर साम्राज्‍य चल रहा था। यहां पर हर प्रकार के पेशेवर अपराधी और माफिया हावी थे जैसे- भू माफिया, खन्न माफिया। सबकी जिन्दगी बर्बाद कर रहे थे।  सीएम ने कहा कि आज प्रदेश की बेटियां सुरक्षित हैं। बिना भय, आतंक के स्‍कूल जा सकती है। इन माफियाओं पर सरकार के बुल्डोजर को चलते हुए देखा होगा। बीजेपी की सरकारर बनने दीजिए, अपराधियों और माफियाओं के प्रति यही सख्ती रहेगी जो अब तक है। 

सपा सिर्फ परिवारवादी नहीं तमंचा वादी भी
बुंदेलखण्ड में आने वाले समय में किसी को भी रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। पूरे देश को बुंदेलखण्ड में नौकरी करने के लिए आना होगा। 2017 से पहले सबसे ज्यादा किल्लत पानी की थी, आज हर जगह घर-घर नल योजना लागू है। यहां एक दर्जन योजनाओं को पूरा कर चुके है। अभी तो केन-बेतवा नदी जोड़ों अभियान को आगे बढ़ा रहे है। सीएम ने कहा कि हमने बुंदेलखंड के विकास की समग्र योजना को आगे बढ़ाया है। सपा पर हमला बोलते हुए उन्‍होंने कहा कि ये सिर्फ परिवारवादी नहीं तमंचा वादी भी थे। इन्‍होंने यहां के नौजवानों के भविष्‍य से खिलवाड़ किया था। आज भाजपा सरकार यहां तोप बनाने का कारखाना बना रही है। बुंदेलखंड एक्‍सप्रेस वे बनेगा तो यहां के नौजवानों को नौकरी के लिए कहीं और नहीं जाना पड़ेगा। 

सपा में काम जीरो, गरीब को मिलने वाला हिसाब जीरो
2017 में सरकार बनते ही किसानो का कर्ज माफ किया था।अकेले हमीरपुर जिले में 41 हजार से ज्यादा किसानों का कर्ज माफ किया था। 15 हजार गरीबों के लिए एक-एक मकान दिया गया। सपा में जीरो था, काम जीरो, गरीब को मिलने वाला हिसाब जीरो था। समाजवादी पार्टी पेंशन, गरीबों का पैसा हड़प जाते थी। इनके गुर्गे खा जाते थे। लेकिन भाजपा सरकार ने  1 लाख 3 हजार 668 परिवारों को बिजली कनेक्शन, 1 लाख 25 हजार 796 परिवारों को शौचालय, 1 लाख 38 हजार 42 परिवारों को 5 लाख रुपये का बीमा कवर दिया गया था। 10 लाख लोगों को दो बार राशन देने का काम करा जा रहा। सपा सरकार ने दिव्यांग और वृद्धजनों की पेशन को रोक दिया था। लेकिन 1 करोड़ 12 हजार पेंशन दे रहे है। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी। 

यूपी चुनाव: एसपी सिंह बघेल पर हुए हमले को लेकर BJP ने चुनाव आयोग से की शिकायत, अनुराग ठाकुर ने जाकर दी अर्जी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP: बुंदेलखंड के 6 जिलों में मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट तैयार,अगले साल से किसानों को मिलेगा फायदा
योगी सरकार की कड़ी कार्रवाई: उत्तर प्रदेश में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार, लाखों लीटर शराब जब्त