UP के CM योगी आदित्यनाथ ने किया मंत्रालयों का बंटवारा, गृह विभाग रखा अपने पास, जानें किसे मिला कौन मंत्रालय

Published : Mar 28, 2022, 09:10 PM ISTUpdated : Mar 28, 2022, 10:24 PM IST
UP के CM योगी आदित्यनाथ ने किया मंत्रालयों का बंटवारा, गृह विभाग रखा अपने पास, जानें किसे मिला कौन मंत्रालय

सार

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। गृह, सूचना, राजस्व, भूतत्व समेत 34 विभागों को उन्होंने अपने पास रखा है। 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। उन्होंने गृह और राजस्व समेत 34 विभागों को अपने पास रखा है।  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास एवं समग्र विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग का मंत्री बनाया गया है।

मुख्यमंत्री ने अपने पास नियुक्ति, कार्मिक, गृह, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भूतत्व एवं खनिकर्म, अर्थ एवं संख्या, राज्य कर एवं निबंधन, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, उ.प्र. पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, अवस्थापना और भाषा विभाग रखा है। 

उप मुख्यमंत्री

  • केशव प्रसाद मौर्य- ग्राम विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम, राष्ट्रीय एकीकरण 
  • बृजेश पाठक- चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण 

मंत्री

  • सुरेश कुमार खन्ना- वित्त, संसदीय कार्य 
  • सूर्य प्रताप शाही- कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान 
  • स्वतंत्र देव सिंह- जल शक्ति, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति, सिंचाई (यांत्रिक), लघु सिंचाई, परती भूमि विकास, बाढ़ नियंत्रण 
  • बेबी रानी मौर्य- महिला कल्याण, बाल विकास और बाल पुष्टाहार 
  • लक्ष्मी नारायण चौधरी- गन्ना विकास, चीनी मिलें  
  • जयवीर सिंह- पर्यटन, संस्कृति 
  • धर्मपाल सिंह- पशुधन, दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज, नागरिक सुरक्षा 
  • नंद गोपाल गुप्ता नंदी- औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई, निवेश प्रोत्साहन 
  • भूपेंद्र चौधरी- पंचायती राज 
  • अनिल राजभर- श्रम, सेवायोजन, समन्वय  
  • जितिन प्रसाद- पीडब्ल्यूडी 
  • राकेश सचान- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा, वस्त्रोद्योग
  • अरविंद कुमार शर्मा- नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत  
  • योगेंद्र उपाध्याय- उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी,इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी  
  • आशीष पटेल- प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप 
  • संजय निषाद- मत्स्य 

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • नितिन अग्रवाल- आबकारी, मद्य निषेध
  • कपिल देव अग्रवाल- व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास
  • रवीन्द्र जायसवाल- स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन
  • संदीप सिंह- बेसिक शिक्षा 
  • गुलाब देवी- माध्यमिक शिक्षा
  • गिरीश चंद्र यादव- खेल, युवा कल्याण
  • धर्मवीर प्रजापति- कारागार, होमगार्ड्स
  • असीम अरुण- समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण
  • जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर- सहकारिता
  • दयाशंकर सिंह- परिवहन
  • नरेंद्र कश्यप- पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण
  • दिनेश प्रताप सिंह- उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात
  • अरुण कुमार सक्सेना- वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान, जलवायु परिवर्तन
  • दयाशंकर मिश्र दयालु- आयुष, मुख्यमंत्री से सम्बद्ध

राज्य मंत्री

  • मयंकेश्वर सिंह- संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण
  • दिनेश खटीक- जल शक्ति
  • संजीव गोंड- समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
  • बलदेव सिंह ओलख- कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान 
  • अजीत पाल- विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रोद्योगिकी
  • जसवन्त सैनी- संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास
  • रामकेश निषाद- जल शक्ति
  • मनोहर लाल मन्नू कोरी- श्रम एवं सेवायोजन
  • संजय गंगवार- गन्ना विकास एवं चीनी मिलें
  • बृजेश सिंह- लोक निर्माण
  • के.पी. मलिक- वन पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन 
  • सुरेश राही- जेल
  • सोमेन्द्र तोमर- ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा
  • अनूप प्रधान वाल्मीकि- राजस्व
  • प्रतिभा शुक्ला- महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार
  • राकेश राठौर गुरु- नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन
  • रजनी तिवारी- उच्च शिक्षा
  • सतीश शर्मा- खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति
  • दानिश आजाद अंसारी- अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज
  • विजय लक्ष्मी गौतम- ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम
UP Mein Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-आगरा समेत यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट