विशेष सत्र में शामिल होने पर कांग्रेस ने इस विधायक को भेजा नोटिस, घर के बाहर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Published : Oct 04, 2019, 07:44 PM ISTUpdated : Oct 04, 2019, 07:52 PM IST
विशेष सत्र में शामिल होने पर कांग्रेस ने इस विधायक को भेजा नोटिस, घर के बाहर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

सार

 उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह को नोटिस जारी किया है। पार्टी ने उन्हें व्हिप जारी होने के बावजूद भी विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने को लेकर नोटिस जारी किया है। यूपी कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने उन्हें ये नोटिस भेजा है। साथ ही दो दिन के भीतर विधायक अदिति सिंह को जवाब देने के लिए भी कहा गया है। 

लखनऊ (UTTAR PRADESH ). उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह को नोटिस जारी किया है। पार्टी ने उन्हें व्हिप जारी होने के बावजूद भी विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने को लेकर नोटिस जारी किया है। यूपी कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने उन्हें ये नोटिस भेजा है। साथ ही दो दिन के भीतर विधायक अदिति सिंह को जवाब देने के लिए भी कहा गया है। 

गौरतलब है कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर योगी सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था। जिसकी शुरुआत बुधवार सुबह 11 बजे से हुई। यह सत्र 36 घंटे लगातार चलने के बाद गुरुवार को रात समाप्त हुआ। विपक्षी दलों ने इस विशेष सत्र का बहिष्कार किया था। उनका कहना था कि राज्य सरकार सिर्फ रिकॉर्ड बनाने के लिए ऐसा कर रही है। लेकिन अदिति सिंह ने इसमें हिस्सा लिया और सदन में अपनी बात रखी। इसी बात को लेकर यूपी कांग्रेस की तरफ से उन्हें नोटिस जारी हुई है। 

दो दिन के भीतर मांगा गया स्पष्टीकरण 
कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने hindi.asianetnews.com को बताया कि विधानसभा के विशेष स्तर में न शामिल होने को लेकर पार्टी के सभी विधायकों व विधानपरिषद सदस्यों को एक व्हिप जारी की गयी थी। जिसमे इस विशेष सत्र के बहिष्कार करने के लिए स्पष्ट रूप से कहा गया था। लेकिन बावजूद इसके पार्टी की विधायक अदिति सिंह ने सदन की कार्रवाई में भाग लिया। जिससे पार्टी के निति- नियमो का उललंघन हुआ है। इसी को लेकर उनके खिलाफ नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया था विरोध प्रदर्शन 
कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने को लेकर उनके रायबरेली स्थित निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अदिति सिंह के समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर लिया। ये कार्यकर्ता बैनर और पोस्टर लिए अदिति सिंह के घर के सामने विरोध कर रहे थे। एक दिन पहले ही सरकार ने अदिति सिंह को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई थी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सालों की मांग अब पूरी: बुलंदशहर में दो नए बस रूट की तैयारी पूरी होने को
BHU के 13,650 छात्रों को डिग्री, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा डॉ. वी.के. सारस्वत का बयान