आप पार्टी का बड़ा ऐलान, पूरी यूपी में अकेले दम पर लड़ेगी चुनाव, बताया अपना पूरा प्लान

उत्तर प्रदेश में साल 2022 यानि कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। देश के सबसे बड़े राज्य में सत्ता पर काबिज होने के लिए सभी पार्टियों ने अभी से जोर लगाना शुरू कर दिया है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने भी यूपी में अपनी दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

Asianet News Hindi | Published : Sep 1, 2021 6:00 AM IST

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में साल 2022 यानि कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। देश के सबसे बड़े राज्य में सत्ता पर काबिज होने के लिए सभी पार्टियों ने अभी से जोर लगाना शुरू कर दिया है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने भी यूपी में अपनी दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

403 विधानसभा सीटों पर निकलेंगे तिरंगा यात्रा
दरअसल, मंगलवार को आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी 403 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। हमारा किसी से कोई गठबंधन नहीं है, हम अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेंगे। लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी पूरी यूपी में तिरंगा यात्रा निकालेगी।

Latest Videos

बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य हमारा असली राष्ट्रवाद 
संजय सिंह ने कहा कि हम दिल्ली की तरह यूपी के लोगों को सुविधाएं देना चाहते हैं। हमारा  हमारा राष्ट्रवाद गरीबों के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले। दिल्ली की तरह सरकारी स्कूलों की इमेज यहां भी बने। यहां के लोगों को मोहल्ला क्लीनिक की तरह अच्छा स्वास्थ्य दे सकें। हम समस्त यूपी में गांव-गांव में क्लीनिक बनाएंगे। बीजेपी ने गांव-गांव कोरोना महामारी के चलते श्मशान बना दिए हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

Air Force Day: एयर शो में दिखी वायुसेना की ताकत, फाइटर जेट्स ने दिखाए करतब #Shorts
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम
Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election