योगी की तारीफ, विपक्ष पर हमले..यूपी दौरे के पहले दिन विकास का विजन दे गए अमित शाह..जानिए उनकी खास बातें...

Published : Oct 29, 2021, 07:03 PM IST
योगी की तारीफ, विपक्ष पर हमले..यूपी दौरे के पहले दिन विकास का विजन दे गए अमित शाह..जानिए उनकी खास बातें...

सार

अमित शाह ने कहा, मोदी को फिर से एक बार 2024 में पीएम बनाना है तो 2022 में योगी को एक बार फिर यूपी का सीएम बनाना है। तभी देश का विकास आगे बढ़ेगा। हमने उत्तर प्रदेश में सारे वादे पूरे किए हैं, लेकिन अभी पांच साल का मौका और चाहिए ताकि प्रदेश को नंबर वन बनाया जा सके।

लखनऊ : जैसा अनुमान था, वैसा हुआ भी। अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तर-प्रदेश पहुंचे तो चुन-चुनकर विपक्षी दलों को निशाने पर लिया। उन्होंने बीजेपी का विजन रखा तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ भी की, साथ ही उन अटकलों पर फुलस्टॉप लगा दिया जिनमें यूपी चुनाव के दौरान बीजेपी के फेस बदले जाने की बातें हो रही थी। दरअसल उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के एक बयान के बाद से अटकलों का बाजार गर्म था कि उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में बीजेपी का चेहरा कौन होगा? क्या चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ ही मुख्यमंत्री होंगे? लेकिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (amit shah) ने इन सभी पर विराम लगा दिया है। लखनऊ में अपनी रैली में शाह ने साफ-साफ कहा कि अगर 2024 में नरेंद्र मोदी (narendra modi) को पीएम बनाना है तो योगी आदित्यनाथ (yogi aadityanath) को सीएम बनाइए। शाह के इस ऐलान के बाद मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर पार्टी का रुख साफ हो गया है।

'..तो योगी को सीएम बनाना होगा'
अमित शाह ने कहा कि मोदी भी यूपी से ही जीतकर पीएम बने हैं। यूपी को जो चाहिए उनसे मांग सकता है। अगला लोकसभा चुनाव की नींव डालने का काम 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव करने वाला है। मोदी को फिर से एक बार 2024 में पीएम बनाना है तो 2022 में योगी को एक बार फिर यूपी का सीएम बनाना है। तभी देश का विकास आगे बढ़ेगा। अमित शाह ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में लोक संकल्प के सारे वादे पूरे किए हैं, लेकिन अभी पांच साल का मौका और चाहिए ताकि उत्तर प्रदेश को सभी जगह पर देश में नंबर वन पर लाया जाए।

क्या कहा था केशव प्रसाद मौर्या ने?
कुछ दिन पहले उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा था कि उनके पास इस बात का जवाब नहीं है कि आगामी चुनाव में यूपी में मुख्‍यमंत्री का चेहरा कौन होगा? बीजेपी एक लोकतांत्रिक पार्टी है। सपा, बसपा और कांग्रेस (congress) की तरह कोई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं है। संसदीय बोर्ड तय करेगा कि मुख्‍यमंत्री कौन होगा और किसके नेतृत्‍व में चुनाव लड़ा जाएगा? हालांकि उन्‍होंने यह भी कहा कि अभी मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ हैं और उनके नेतृत्‍व में सरकार चल रही है। कहीं किसी तरह की कोई समस्‍या नहीं है।

लखनऊ में शाह की सभा
लखनऊ के वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो मैदान में शाह ने अवध क्षेत्र के शक्ति प्रभारियों और संयोजकों को बूथ जीत का मंत्र भी दिया। साथ ही प्रदेश में भाजपा के चार करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की।अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को करीीब आधे घंटे तक संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षियों पर भी करारे हमले किए और कई सवाल भी पूछे। उन्होंने बताया कि कैसे भाजपा ने पांच साल में प्रदेश की स्थिति को सुधारने का काम किया। 

शाह की खास बातें

  • भाजपा ने यूपी को उसकी पहचान दिलाने का काम किया है। यूपी को बहुत आगे ले जाने का काम किया है।
  • भाजपा ने पहली बार सिद्ध किया है कि सरकारें परिवारों के लिए नहीं गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती हैं। 
  • दोस्तों आप दिवाली के दिन 'मेरा परिवार भाजपा परिवार' के तोरण से अपने द्वार को सजाइए और भाजपा को अपना समर्थन दीजिए।
  • मोदी जी ने प्रदेश के हर घर में बिजली पहुंचाई। हमने 11 करोड़ घरों में गैस पहुंचाया, जिसे पहले लोग मजाक समझते थे।
  • 10 करोड़ लोगों को घर देने का लक्ष्य रखा है जो जल्द पूरा होगा।
  • दोस्तों हम 2022 में फिर से 300 से ज्यादा सीटें लाएंगे। आप लोगों ने 2019 में दोबारा और 2017 में भाजपा की सरकार बनवाई। मोदी जी अगर पूर्ण बहुमत के साथ दो बार जीते हैं तो उसका पूरा श्रेय यूपी की महान जनता को जाता है।
  •  आपने दोबारा दो-तिहाई बहुमत से जिताया तो मोदी जी ने मंदिर का शिलान्यास कर दिया और देखते ही देखते मंदिर बन जाएगा।
  • हमारा वादा रहता था कि कश्मीर से धारा 370 हटाएंगे, हम हर बार इसे अपने चुनावी वादे में रखते थे। जब हमारी सरकार बनी तो हमने इसे हटा दिया। भाजपा जो कहती है वो करती है।
  • 2017 में जब यूपी हमें मिला था तो इसकी अर्थव्यवस्था 7वें नंबर पर थी लेकिन अब ये दूसरे नंबर है। ईज ऑफ डूइंग में 14वां स्थान था और अब दूसरे स्थान पर यूपी है।
  • अभी यूपी में बहुत कुछ करना बाकी है। हम फिर से घोषणापत्र लेकर आएंगे और उसे शत-प्रतिशत 2027 में करके दिखाएंगे। 
  • मैं कहने आया हूं कि आप एक बार फिर 2022 में भाजपा को 300 के पार करा दीजिए यूपी को नंबर एक पर लाकर दिखाएंगे।
  • प्रधानमंत्री तो यूपी की जनता को मां के जैसे बच्चे को जो चाहिए वो यूपी की जनता को देंगे।
  • मोदी जी को 2024 में एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाना है तो योगी जी को 2022 में एक बार फिर लाना है। 
  • मोदी जी को लाने के लिए योगी जी को एक बार फिर 300 से ज्यादा सीटें देकर लाना है और फिर हम आपको यूपी को नंबर एक राज्य बनाकर देंगे।

विपक्ष पर शाह के हमले

  • अखिलेश जी ये हिसाब उत्तर प्रदेश की जनता को दीजिए कि पिछले 5 साल में आप विदेश कितने दिन रहे? बीते दिनों कोरोना आया, यूपी में बाढ़ आई, आप कहां थे? इसका हिसाब दे दीजिए। इन लोगों ने शासन स्वयं के लिए, परिवार के लिए और अपनी जाति के लिए किया है, इसके अलावा किसी के लिए शासन नहीं किया।
  • 15 सालों तक सपा बसपा का खेल चलता रहा है। यूपी को बर्बाद किया था। यूपी की हालत देखकर मेरा खून खौल जाता था।
  • कैराना से पलायन हो रहे थे, लेकिन पलायन कराने वाले खुद पलायन कर गए हैं। किसी की हिम्मत नहीं है कि किसी का पलायन करा दें।
  • एक समय था कि हर जिले में एक दो बाहुबली थे, लेकिन आज दूरबीन में बाहुबली देखे नजर नहीं आते। आज 16 साल की बच्ची भी गहने लादकर रात 12 बजे भी स्कूटी पर निकल सकती है। 
  • आपने सपा, बसपा और भाजपा का भी शासन देखा। सपा बसपा पारीवारिक पार्टियां हैं, सिर्फ भाजपा ही यूपी के 22 करोड़ लोगों का विकास करने का माद्दा रखती है।
  • पिछली पार्टियां इतना गड्ढा छोड़ गए कि किसी के बस की नहीं थी इन्हें भरना लेकिन भाजपा ने दिखाया कि ये कैसे होता है।
  • कुछ राजनीतिक पार्टियां ऐसी होती हैं, जैसे बारिश में मेंढक बाहर आ जाता है, ऐसे चुनावी मेंढक भी चुनाव के समय ही बाहर आते हैं।​​​​​​​

इसे भी पढ़ें-UP: Amit Shah बोले- 5 साल घर बैठने वाले नए कुर्ते सिलाकर आ गए, अखिलेश से पूछे ये 5 सवाल...

इसे भी पढ़ें-यूपी इलेक्शन में चमत्कार की उम्मीद लेकर प्रियंका गांधी पहुंचीं पीतांबरा पीठ, 15 मिनट तक 'ध्यान' लगाकर बैठीं

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Kashi-Bengal Expressway: मार्च 2028 तक UP को मिल जाएगा एक और Expressway
BJP Training Camp: गोरखपुर में सीएम योगी बोले- भाजपा का आधार राष्ट्रवाद और भारतीयता