UP Election 2022: कांग्रेस को बड़ा झटका, रायबरेली विधायक अदिति सिंह ने थामा BJP का दामन

Published : Nov 24, 2021, 05:44 PM IST
UP Election 2022: कांग्रेस को बड़ा झटका, रायबरेली विधायक अदिति सिंह ने थामा BJP का दामन

सार

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लग गया। रायबरेली की सदर सीट से कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने बुधवार को लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर भाजपा का दामन थाम लिया है। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) में 2022 के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों में बागी नेताओं का आना-जाना शुरू हो गया है। इसी के चलते वैचारिक रूप से कांग्रेस(Congress)  से अलग हो चुकीं अदिति सिंह ने कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देते हुए बुधवार को आधिकारिक तौर पर बीजेपी का दामन थाम लिया। बता दें कि रायबरेली (Raebareli) सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह (Congress MLA Aditi Singh) लगातार सुर्खियों में रहती हैं।  रायबरेली से विधायक अदिति सिंह के साथ-साथ बसपा विधायक वंदना सिंह भी बीजेपी में शामिल हो गयी हैं।बता दें कि आजमगढ़ की सगड़ी सीट से वंदना विधायक हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की मौजूदगी में दोनो बागी विधायकों ने भाजपा का दामन थामा है। 


हमेशा विवादों में रही हैं अदिति सिंह, प्रियंका के बयानों पर कई बार दिखाए हैं तेवर

अपने कांग्रेस विरोधी बयानों के चलते हमेशा विवादों में रहने वाली अदिति सिंह ने विधानसभा चुनाव से पहले कई बार प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi)पर हमला बोला है। हाल ही में कृषि बिल(farmers bill) वापसी के ऐलान के बाद हुए बवाल पर अदिति सिंह ने कहा कि कृषि कानून विधेयक लाए जाने पर प्रियंका गांधी को समस्या हुई थी, फिर जब कृषि कानून निरस्त किया गया तब भी उन्हें समस्या हुई। वह सिर्फ मामले का राजनीतिकरण कर रही हैं, राजनीतिकरण के लिए अब उनके पास मुद्दे खत्म हो गए हैं। इतना ही नहीं, कुछ समय पहले प्रियंका गांधी के महिलाओं के 40 फीसदी आरक्षण के घोषणा पर अदिति सिंह ने कहा कि 4 चुनावी राज्यों में पंजाब में आपकी सरकार है।  इसे वहां क्यों नहीं एलान नहीं करती, ये लॉलीपॉप हैं, यहां वह सिर्फ लॉलीपॉप बांट रही हैं। 

जानिए कौन हैं अदिति सिंह

साल 2019 अगस्‍त में अदिति के पिता अखिलेश सिंह का निधन हुआ था। अखिलेश रायबरेली सदर सीट से पांच बार कांग्रेस के विधायक रह चुके थे। रायबरेली में उनकी अच्‍छी-खासी पैठ थी और गांधी परिवार से नजदीकियां भी। पिता के निधन के बाद अदिति सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी। इतना ही नहीं, उन्होंने खुलकर कांग्रेस के खिलाफ बोला। 21 नवंबर 2019 को अदिति सिंह ने पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सिंह संग शादी कर ली थी।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

नीति आयोग के सदस्य होंगे मुख्य अतिथि, BHU का 105वां दीक्षांत समारोह होगा खास
UP : दुल्हन ने बताया सुहागरात का वो खतरनाक सच, शादी के 4 दिन बाद ही तलाक