UP Election 2022: चुनाव से पहले गोंडा को CM योगी की सौगात, सबसे बड़े एथेनॉल प्लांट का किया शिलान्यास

Published : Nov 27, 2021, 02:48 PM ISTUpdated : Nov 27, 2021, 05:14 PM IST
UP Election 2022: चुनाव से पहले गोंडा को CM योगी की सौगात, सबसे बड़े एथेनॉल प्लांट का किया शिलान्यास

सार

गोंडा पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर चीनी मिल में एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन किया।  गन्ने के जूस ब्रोकन राइस से एथेनॉल बनेगा। इससे 60 हजार किसानों को फायदा मिलने के साथ ही 250 लोगों को रोजगार मिलेगा। मैजापुर शुगर मिल में 350 केएल की क्षमता के डिस्टलरी प्लांट की स्थापना पर 455.87 करोड़ रुपए खर्च होंगे। प्लांट की किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ ही बेरोजगारों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगा।

गोंडा: यूपी चुनाव 2022 (Up Election 2022) से पहले सरकार लगातार यूपी वासियों को सौगात देने में जुटी हुई है। इसी सिलसिले में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) गोंडा पहुंचे। जहां पर उन्होंने 143 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सीएम ने गोंडा के थॉमसन इंटर कॉलेज में 1014 करोड़ रुपए की लागत से 143 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 

योगी ने एथेनॉट प्लांट का किया शिलान्यास 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलरामपुर में मां पाटेश्वरी मंदिर तुलसीपुर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उनका शनिवार को गोंडा दौरे का कार्यक्रम भी था। जहां पहुंचकर गोंडा में सीएम योगी आदित्यनाथ देश के सबसे बड़े एथेनॉट प्लांट (Athenot plant) का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां की मैजापुर चीनी मिल में 26 हेक्टेयर क्षेत्र में बनने वाले डिस्टलरी प्लांट की आधारशिला रखी। यह प्लांट मई 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

प्लांट से किसानों को मिलेगा फायदा

यहां पर गन्ने के जूस ब्रोकन राइस से एथेनॉल बनेगा। इससे 60 हजार किसानों को फायदा मिलने के साथ ही 250 लोगों को रोजगार मिलेगा। मैजापुर शुगर मिल में 350 केएल की क्षमता के डिस्टलरी प्लांट की स्थापना पर 455.87 करोड़ रुपए खर्च होंगे। प्लांट की किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ ही बेरोजगारों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगा। ईंधन उत्पादन में ये प्लांट मील का पत्थर साबित होगा। यहां की मैजापुर चीनी मिल प्रांगण में 60 से ज्यादा स्टाल लगे हैं। सीएम विभिन्न योजना के तहत तैयार हो रहे उत्पाद के स्टाल का भी निरीक्षण करेंगे। एथेनाल प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मीडिया व यहां पर मौजूद जनता को संबोधित भी करेंगे।

एक महीने में दूसरी बार गोंडा पहुंचे सीएम

गोंडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का करीब एक महीने के अंतराल पर यह दूसरा दौरा है। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ 27 अक्टूबर को गोंडा आए थे। उस समय उन्होंने यहां पर करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण किया था।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बच्चों की जान बेचकर खड़े किए महल! नकली कफ सिरप माफिया की करोड़ों की दुनिया
कौन है ऋषि अगस्त्य? क्यों तमिल भाषा का माना जाता जनक, काशी से क्या है कनेक्शन