UP Election 2022: कांग्रेस ने ब्रज की महिलाओं पर जताया विश्वास, आठ महिलाओं को बनाया उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई जमीन की वापसी के लिए कांग्रेस काफी मेहनत कर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कई बार आगरा जिले का दौरा कर चुकी हैं। बीजेपी सरकार पर हाथरस कांड के बाद उन्होंने पुलिस कस्टडी में मारे गए अरुण वाल्मीकि परिवार को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ आगरा छावनी सीट से वाल्मीकि प्रत्याशी को उतारने की घोषणा भी की है। जबकि वाल्मीकि समाज बीजेपी का वोटर माना जाता है। इधर रालोद के साथ समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। जिसमें कई अनुभवी और युवा चेहरे शामिल हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 14, 2022 2:49 PM IST

आगरा: उत्तर प्रदेश चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होगा। सबसे पहले कांग्रेस और सपा-रालोद गठबंधन ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कांग्रेस ने सात और सपा-रालोद गठबंधन से पांच सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची में दो महिलाएं शामिल हैं। बाकी दो सीटों में एक सीट पर और महिला प्रत्याशी होने की उम्मीद है। जबकि ब्रज में कांग्रेस ने अभी तक आठ महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। आगरा में नौ विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार को यानि 14 जनवरी से नामाकंन प्रक्रिया शुरू हो गई। यह प्रक्रिया 21 जनवरी तक चलेगी।

उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई जमीन की वापसी के लिए कांग्रेस काफी मेहनत कर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कई बार आगरा जिले का दौरा कर चुकी हैं। बीजेपी सरकार पर हाथरस कांड के बाद उन्होंने पुलिस कस्टडी में मारे गए अरुण वाल्मीकि परिवार को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ आगरा छावनी सीट से वाल्मीकि प्रत्याशी को उतारने की घोषणा भी की है। जबकि वाल्मीकि समाज बीजेपी का वोटर माना जाता है। इधर रालोद के साथ समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। जिसमें कई अनुभवी और युवा चेहरे शामिल हैं। 

ब्रज में आठ महिलाएं दावेदार 
कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची में आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर सात की घोषणा हो चुकी है। जिसमें आगरा में दो और ब्रज में आठ महिलाएं शामिल हैं। आगरा एत्मादपुर में कांग्रेस ने युवा महिला को मौका दिया है। दलित, ठाकुर और बघेल बाहुल्य इस सीट पर कांग्रेस ने शिवानी सिंह बघेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा बाह विधानसभा सीट पर पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। फिरोजाबाद जिले की पांच सीटों में से तीन पर महिला प्रत्याशी हैं। जिनमें टूंडला (सु) सीट पर महिला जिलाध्यक्ष योगेश दिवाकर, शिकोहाबाद से शशि वर्मा, सिरसागंज से प्रतिमा पाल को उम्मीदवार बनाया है। मैनपुरी की चार विधानसभा सीटों में से सदर सीट से जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य और करहल से ज्ञानवती यादव पर दांव लगाया है। वहीं मथुरा की पांच विधानसभा सीटों में से तीन पर अभी तीन पर प्रत्याशी की घोषणा हो चुकी है, शेष दो सीटों पर विचार मंथन जारी है।

Share this article
click me!