यूपी चुनाव: राजनाथ सिंह ने SP-BSP पर साधा निशाना, कहा- मिलकर नहीं जीते, अब 400 सीटों की बात कर रहे

यूपी चुनाव 2022 के प्रचार प्रसार को आगे बढ़ाते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अंबेडकरनगर  जिले के आलापुर में बुधवार को भाजपा प्रत्याशी त्रिवेणी राम के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने संबोधन के दौरान सपा बसपा पर प्रहार करते हुए कहा कि यह दोनों दल मिलकर यूपी नहीं जीत सके थे। अब अलग-अलग लड़कर भी 400 सीटें जीतने की हास्यास्पद बात कर रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Feb 23, 2022 11:59 AM IST

अंबेडकरनगर: यूपी विधानसभा चुनाव का आज चौथे चरण का मतदान पूरा हो जाएगा। चौथे चरण में 9 जिलों की 60 सीटों पर मतदान होना है। चौथे चरण में सबसे अधिक 14 सुरक्षित सीटें हैं। लेकिन इसके साथ ही राजनीतिक दल आगामी चरणों के मतदाताओं को साधने का प्रयास करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अंबेडकरनगर  जिले के आलापुर में बुधवार को भाजपा प्रत्याशी त्रिवेणी राम के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने संबोधन के दौरान सपा बसपा पर प्रहार करते हुए कहा कि यह दोनों दल मिलकर यूपी नहीं जीत सके थे। अब अलग-अलग लड़कर भी 400 सीटें जीतने की हास्यास्पद बात कर रहे हैं।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान विश्व में बढ़ा है। सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। हमने देश के नागरिकों का गर्व बढ़ाया है। हमने किसानों की सिंचाई के लिए बिजली समेत अन्य सुविधाएं दी हैं। आगे बेहतर करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कुछ महंगाई जरूर बढ़ी लेकिन उसका कारण कोरोना रहा। अब हालात सामान्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राशन, आवास, रसोई गैस का सिलेंडर, बिजली, किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि समाज का प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हो रहा है। धारा 370 हटाने का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा कार्य सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। आज अन्य दल सत्ता पाने के लिए जाति की राजनीति कर रहे हैं लेकिन भाजपा ने सबका एक समान ध्यान रखा है। सभी को एक समान ढंग से योजनाओं का लाभ दिया गया है।

राहुल गांधी पर साधा निशाना
विपक्ष पर प्रहार करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की बात पर सबको एकजुट रहना चाहिए लेकिन वोट के लिए विपक्ष को बिखराव पसंद है। राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष को सेना का मनोबल गिराने से परहेज नहीं है, जबकि हम देश का सम्मान ऊंचा रख रहे हैं। एक वर्ष के अंदर सभी घरों में शुद्ध पानी पहुंचने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि हमें आपकी परवाह रहती।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

Inside Story: कानपुर की जिन विधानसभा सीटों पर कम हुआ मतदान...सबसे पहले आएंगे नतीजें, जानिए कौन सी हैं वे सीटें

यूपी चुनाव: प्रयागराज में बोले BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा- पिछली सदी में महामारी से ज्यादा लोग भूखमरी से थे मरे

Read more Articles on
Share this article
click me!