Up Election 2022: SP-RLD गठबंधन में पश्चिमी यूपी की छह सीटों पर फंस रहा पेच, जल्द हो सकता है ऐलान

Published : Nov 24, 2021, 12:35 PM ISTUpdated : Nov 24, 2021, 12:45 PM IST
Up Election 2022: SP-RLD गठबंधन में पश्चिमी यूपी की छह सीटों पर फंस रहा पेच, जल्द हो सकता है ऐलान

सार

पश्चिमी यूपी की करीब छह सीटें ऐसी हैं, जिन पर दोनों दल अपना-अपना दावा कर रहे हैं। इनमें जिले की चरथावल सीट भी है। चर्चा है कि सपा का तर्क है कि रालोद को मनपसंद बुढ़ाना सीट दी जा रही है, तो फिर चरथावल पर सपा का उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेगा।

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। वह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)के घर पहुंचे। यहां बातचीत होने के बाद सीटों के बंटवारे पर पेंच फंस गया। इस बैठक से पहले चर्चा थी कि दोनों नेताओं के बीच सहमति के बाद सीटों के बंटवारे की घोषणा हो सकती है। बता दें कि दोनों पार्टियों के बीच पहले से गठबंधन है।

मुलाकात की तस्वीर की साझा

हालांकि जयंत चौधरी ने मुलाकात के बाद तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'बढ़ते कदम'  इसके बाद अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया. उन्होंने फोटो के साथ लिखा, ''श्री जयंत चौधरी जी के साथ बदलाव की ओर..''सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को दोनों ही नेता गठबंधन का एलान कर सकते हैं। सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। जयंत चौधरी 50 सीटों की मांग कर रहे हैं।  आरएलडी 36 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आरएलडी 50 सीटें मांग रही थी जबकि सपा 30 से 32 सीटें देने को तैयार थी। सूत्रों की मानें तो जयंत और अखिलेश के बीच एक और दौर की बातचीत 24 नवंबर को भी हो सकती है। इसके बाद दोनों नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं।

सीटों पर सस्पेंस बरकरार

सपा और रालोद के बीच गठबंधन का एलान सीटों के गणित में उलझ रहा है। बिजनौर की चांदपुर, सहारनपुर की गंगोह, बागपत की बड़ौत, मथुरा की मांट व छाता, शामली की थानाभवन, बुलंदशहर की शिकारपुर के अलावा मुजफ्फरनगर की चरथावल सीट पर रस्साकशी चल रही है। इन सीटों पर सहमति नहीं बन पाने के कारण दोनों दलों के बीच बात लंबी खिंच रही है। सोमवार को पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर दोनों दलों के बीच आधिकारिक गठबंधन की घोषणा भी खटाई में पड़ गई है।

बुढ़ाना के कश्यप महासम्मेलन में सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद गठबंधन के संकेत दे चुके हैं। रालोद और सपा के बीच सीटों की संख्या पर लगभग सहमति बन चुकी है, लेकिन इनमें पश्चिमी यूपी की करीब छह सीटें ऐसी हैं, जिन पर दोनों दल अपना-अपना दावा कर रहे हैं। इनमें जिले की चरथावल सीट भी है। चर्चा है कि सपा का तर्क है कि रालोद को मनपसंद बुढ़ाना सीट दी जा रही है, तो फिर चरथावल पर सपा का उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेगा।

Up Election 2022: अखिलेश से मिलने पहुंचे जयंत चौधरी, इतनी सीटों पर RLD लड़ सकती है चुनाव

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यूपी बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन? खरमास से पहले 14 दिसंबर को होगा ऐलान
योगी सरकार की अभ्युदय कोचिंग: 23 हजार से ज्यादा युवाओं को मुफ्त तैयारी का बड़ा अवसर