UP Election 2022: सदस्यता अभियान के सहारे UP के 1 करोड़ लोगों को जोड़ेगी कांग्रेस, जानिए, क्या है प्लान

Published : Nov 24, 2021, 07:52 PM ISTUpdated : Nov 24, 2021, 08:42 PM IST
UP Election 2022: सदस्यता अभियान के सहारे UP  के 1 करोड़ लोगों को जोड़ेगी कांग्रेस, जानिए, क्या है प्लान

सार

यूपी कांग्रेस कमेटी संविधान दिवस के मौके पर बड़े स्तर से सदस्यता अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान के तहत 1 करोड़ नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा। यूपी कांग्रेस(UP Congress) की ओर से सदस्यता लेने के लिए एक टोल-फ्री  नंबर भी जारी किया गया है।

लखनऊ: यूपी में विधानसभा चुनाव(UP Vidhansabha election)से पहले कांग्रेस पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगी हुई है। इसे लेकर यूपी कांग्रेस कमेटी(UP Congress Committee) के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को प्रेसवार्ता(Press Confrence) करते हुए कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने 26 नवम्बर को होने वाले संविधान दिवस(Constitution Day) के मौके पर बड़े स्तर से सदस्यता अभियान(membership drive) चलाने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने  ये भी बताया कि ये अभियान 15 दिन तक चलेगा। इस अभियान के तहत 1 करोड़ नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा। यूपी कांग्रेस(UP Congress) की ओर से सदस्यता लेने के लिए एक टोल-फ्री  नंबर भी जारी किया गया है। यह अभियान अलग-अलग जगह पर पूरे उत्तर प्रदेश चलाया जाएगा।


23 हजार सदस्यता प्रमुख जोड़ेंगे 57 लाख से ज्यादा सदस्य
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू(AjaY Kumar Lallu) ने बताया कि कांग्रेस में सदस्यता अभियान को जोर देने के लिए 23 हजार सदस्यता प्रमुख हैं। प्रत्येक सदस्यता प्रमुख 250 नए मतदाताओं को जोड़ेगा। इस लिहाज से 23000 सदस्यता प्रमुख प्रदेश के 57 लाख से ज्यादा नए सदस्यों को जोड़ेंगे। कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक, वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के 60 लाख से ज्यादा सदस्य हैं और 1 करोड़ नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने की योजना बनाई  जा रही है। लल्लू ने यह भी कहा कि सदस्यता प्रमुखों के अलावा कांग्रेस के अन्य सभी पदाधिकारी भी अभियान से जुड़ेंगे।


यूपी कांग्रेस ने टोल फ्री नम्बर किया जारी
यूपी चुनाव से पहले तेजी से लोगों को जोड़ने के लिए यूपी कांग्रेस की ओर से एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है, जिसके जरिए सदस्यता अभियान को और अधिक रफ्तार दी जाएगी। यूपी कांग्रेस की ओर से जारी किए गए इस टोल-फ्री नम्बर। (8230005000) पर मिस्ड कॉल देकर लोग कांग्रेस की सदस्यता ले पाएंगे। पार्टी पादधिकारियों की ओर से गठित की गई सदस्यता टीम  रोजाना 250 नए सदस्य बनाएगी। 

ग्राम स्तर पर भी चलाया जाएगा सदस्यता अभियान
संविधान दिवस के दिन यूपी कांग्रेस की ओर से सदस्यता अभियान की शुरूआत हो रही है। इस दिन गांव, बस्तियों, वार्डों में 'भीम चर्चा' और रात्रि भोज का आयोजन होगा। इतना ही नहीं, ज्यादा से ज्यादा संख्या में सदस्यता अभियान जिला/शहर/नगर, जिले के सभी ब्लाक, शहर/नगर के सभी वार्ड, सभी न्याय पंचायत एवं ग्राम सभा स्तर पर चलाया जाएगा।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

4 साल इंतजार के बाद पैदा हुए बच्चे की 23वें दिन नींद में मौत, पैरेंट्स को अलर्ट करने वाली खबर!
ये हैं भदोही की रेखा : कभी सिलाई करती थीं, अब बना रहीं डिटर्जेंट पाउडर