यूपी चुनाव: मुख्तार अब्बास नकवी ने सपा पर साधा निशाना, कहा- 10 को सफाचट हो जाएगी अखिलेश की रट और हट

Published : Feb 25, 2022, 11:40 AM IST
यूपी चुनाव: मुख्तार अब्बास नकवी ने सपा पर साधा निशाना, कहा- 10 को सफाचट हो जाएगी अखिलेश की रट और हट

सार

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। नकवी ने कहा हराने की रट और सत्ता की हट इनको 10 तारीख के बाद सफाचट करेगी। ये सत्ता की हट कर रहे हैं कि इन्हें सत्ता में जाना है। इनके 3 बी ब्रदरहुड (बेईमान, बाहुबली, बलवाई) बेरोजगार हो गए हैं, इसलिए इनकी रट, हट 10 को सफाचट हो जाएगी।  

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के चार चरणों मतदान पूरा हो चुका है। राज्य में सभी राजनीतिक दल पांचवे चरण के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पांचवे चरण का प्रचार आज शाम से थम जाएगा। जिसके बाद सभी पार्टी के नेता बाकी दो चरणों के प्रचार प्रसार में लग जाएंगे। लेकिन चुनाव प्रचार के बीच नेताओं की जुबानी जंग पहले से भी तेज होती जा रही है। दरअसल केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। नकवी ने कहा हराने की रट और सत्ता की हट इनको (अखिलेश यादव) 10 तारीख के बाद सफाचट करेगी। ये सत्ता की हट कर रहे हैं कि इन्हें सत्ता में जाना है। इनके 3 बी ब्रदरहुड (बेईमान, बाहुबली, बलवाई) बेरोजगार हो गए हैं, इसलिए इनकी रट, हट 10 को सफाचट हो जाएगी।  

देश की संस्कृति में आया बहुत बड़ा बदलाव
बता दे कि अब्बास नकवी ने भारत की संस्कति में पहले से ज्यादा बदलाव आया है, इसको लेकर भी उन्होंने कहा था। नकवी बोले थे कि इस देश में सियासत की संस्कृति में बहुत बड़ा बदलाव आया है। पहले परिवार की परिक्रमा को ही पराक्रम माना जाता था। आज परिश्रम और परिणाम ही महत्वपूर्ण है और ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है। इस परिवर्तन को जनता ने भी स्वीकार किया है।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव।

यूपी चुनाव: वाराणसी में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह- भाजपा सरकार में शुरू हुआ विकास का नया अध्याय

UP Chunav 2022: प्रियंका गांधी ने की टैक्सी की सवारी, कैब ड्राइवर ने बताई अपनी समस्याएं

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सीमा हैदर का SIR फॉर्म चर्चा में, प्रशासन भी हैरान… सचिन ने भरा या नहीं? सस्पेंस बरकरार
वाराणसी में हाई अलर्ट? कई थानों की पुलिस तैनात, लेकन इस बार वजह BHU नहीं