यूपी चुनाव: प्रियंका ने BJP सरकार से पूछा सवाल, कहा- क्या यही है कानून व्यवस्था, दलितों पर हो रहा अत्याचार

Published : Feb 23, 2022, 06:42 PM IST
यूपी चुनाव: प्रियंका ने BJP सरकार से पूछा सवाल, कहा- क्या यही है कानून व्यवस्था, दलितों पर हो रहा अत्याचार

सार

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव 2022 को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि भाजपा नेता व भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में दलितों को सुरक्षा देने में नाकामयाब हैं, जबकि सिर्फ चुनाव के समय उनके प्रति हमदर्दी का दिखावा करते हैं। क्या यही है आपकी कानून व्यवस्था, जिसमें दलितों को उनके घरों से उठाकर बेरहमी से पीटा जाता है, उन पर अत्याचार होता है। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चार चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। सभी पार्टी के नेता आगमी विधानसभा चुनाव के लिए जोरो- शोरो से लगे हुए है। लेकिन इसके बीच ही जुबानी जंग का सिलसिला भी जारी है। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि भाजपा नेता व भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में दलितों को सुरक्षा देने में नाकामयाब हैं, जबकि सिर्फ चुनाव के समय उनके प्रति हमदर्दी का दिखावा करते हैं। क्या यही है आपकी कानून व्यवस्था, जिसमें दलितों को उनके घरों से उठाकर बेरहमी से पीटा जाता है, उन पर अत्याचार होता है। 

कांग्रेस महासचिव ने अपने इस ट्वीट के साथ मुजफ़्फरनगर का एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें कुछ लोग, एक व्यक्ति को पीट रहे हैं। प्रियंका ने आगे लिखा, कितनी शर्मनाक बात है कि लखीमपुर किसान नरसंहार के पीड़ित परिवारों को खुद माननीय उच्चतम न्यायालय में जाकर न्याय की गुहार लगानी पड़ रही है। ये जिम्मेदारी सरकार की थी, लेकिन भाजपा ने सारी ताकत मंत्री के बेटे को बचाने में लगाई। किसान, भाजपा सरकार के इस अन्याय को भूलेंगे नहीं।

प्रियंका गांधी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'आपको मुद्दों से भटकाने की लाख कोशिशें होंगी', लेकिन आपका वोट अगर रोजगार, रोजी-रोटी, अच्छी शिक्षा व सेहत, महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर पड़ेगा, तभी उत्तर प्रदेश की बेहतरी संभव है। प्रदेश को तरक्की की राह पर ले जाने के लिए जिम्मेदारी से मतदान करें। अखिलेश यादव ने चौथे चरण के मतदान के दौरान लिखा, जितना अधिक मतदान होगा, लोकतंत्र उतना अधिक बलवान होगा। चौथे चरण में ऐतिहासिक मतदान करें… नागरिक के इस अधिकार का सम्मान करें!।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

यूपी चुनाव: अमित शाह के बयान को मायावती ने बताया उनका बड़प्पन, कहा- अच्छा हुआ जो सच बोले

यूपी चुनाव: बांगरमऊ और मोहान विधानसभा में ग्रामीणों की दिखी नाराजगी, साढ़े सात घंटे की देरी से शुरु हुआ मतदान

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आखिर क्यों रुका? सारा पंडाल समेटा गया, वजह चौंकाने वाली!
UP: बुंदेलखंड के 6 जिलों में मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट तैयार,अगले साल से किसानों को मिलेगा फायदा