UP Assembly Elections: प्रियंका गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, रद्द किया मुरादाबाद का दौरा

Published : Nov 15, 2021, 06:41 PM ISTUpdated : Nov 15, 2021, 07:34 PM IST
UP Assembly Elections: प्रियंका गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, रद्द किया मुरादाबाद का दौरा

सार

प्रियंका गांधी के स्वास्थ्य को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने इस संबंध में बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि प्रियंका गांधी को तेज फीवर आ जाने के कारण वह आज मुरादाबाद के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगी।

मुरादाबाद( उत्तर प्रदेश). अगले साल यानि 2022 में यूपी में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) होने हैं। ऐसे में कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ( priyanka gandhi) पार्टी को मजबूत करने के लिए जुटी हुई हैं। उनकी एक के बाद एक रैली हो रही है। लेकिन सोमवार को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते मुरादाबाद में होने वाली रैली को उन्होंने रद्द कर दिया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में छा गई मायूसी
दरअसल, प्रियंका गांधी के स्वास्थ्य को लेकर कांग्रेस पार्टी ने इस संबंध में बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि प्रियंका गांधी को तेज फीवर आ जाने के कारण वह आज मुरादाबाद के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगी। बता दें कि एक दिन पहले भी बुलंदशहर के दौरे पर भी उन्हें हल्का बुखार था। लेकिन उन्होंने वहां रैली की थी।

अचानक पार्टी हाईकमान का आया आदेश
बता दें कि सोमवार को प्रियंका गांधी का अचानक दौरा रद्द होन के कारण कांग्रेस कार्यकार्ताओ में मायूसी छा गई है। प्रियंका को आज करीब 12 बजे रामलीला मैदान मुरादाबाद में कांग्रेस पदाधिकारी प्रतज्ञिा सम्मेलन को संबोधित करना था। लेकिन पार्टी हाईकमान की तरफ से कहा कि अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ही कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। 

प्रियंका गांधी का मुरादाबाद से है खास कनेक्शन
मुरादाबाद से प्रियंका गांधी का खास कनेक्शन है। क्योंकि उनको पति रॉबर्ट वाड्रा मुरादाबाद के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है मुरादाबाद के कार्यकर्ता और आम जनता प्रियंका से मुरादाबाद चुनाव लड़ने की मांग भी करने वाली है। प्रियंका गांधी 15 साल पहले  2006 में मुरादाबाद आई थीं, लेकिन उस समय वह अपने ससुराल के निजी कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं।

यह भी पढ़ें-Sunrise Over Ayodhya पर बवाल, नैनीताल में सलमान खुर्शीद के घर आगजनी और पथराव, जानें क्या है विवाद..

यह भी पढ़ें-Money Laundering Case: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री Anil Deshmukh को 14 दिनों के लिए भेजा जेल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गोरखपुर में CM योगी करेंगे जनरल बिपिन रावत ऑडिटोरियम का उद्घाटन, पिपरौली को मिलेगा नया ITI
माघ मेला 2026: प्रयागराज की सड़कों पर नियॉन-स्पाइरल लाइट्स, शहर बनेगा दिव्य और जगमग