यूपी चुनाव: उत्तर प्रदेश मंत्री बृजेश पाठक बोले- सपा ने आतंकवादियों का दिया साथ, परिणाम 10 मार्च को पता चलेगा

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान में मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि पश्चिम में भाजपा की लहर चल रही है और भाजपा के उम्मीदवार भारी बहुमत से आगे हैं। सपा ने आतंकवादियों का साथ दिया उसका परिणाम 10 मार्च को पता चलेगा।

Asianet News Hindi | Published : Feb 20, 2022 6:09 AM IST

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में आज यानी 20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग होगी। 2.15 करोड़ मतदाता 627 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस बीच उत्तर प्रदेश के मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि पश्चिम में भाजपा की लहर चल रही है और भाजपा के उम्मीदवार भारी बहुमत से आगे हैं। जिस तरह से विपक्ष ने राज्य में वंशवाद और तुष्टिकरण किया उससे लोग परेशान और भाजपा की सरकार में खुश हैं। सपा ने आतंकवादियों का साथ दिया उसका परिणाम 10 मार्च को पता चलेगा।

सपा-बसपा पर हमलावर हुए स्वतंत्र देव सिंह
उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वोट देने के बाद ट्वीट कर लिखा कि गरीबों के कल्याण, मजबूत कानून व्यवस्था और राष्ट्रवाद की विजय के लिए मतदान किया। आप भी लोकतंत्र के इस महापर्व के भागीदार बनें और मतदान करें! कमल का बटन दबाएं, भाजपा को जिताएं। इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग अराजकता का माहौल बनाते हैं। गुंडागर्दी करते हैं सपा-बसपा के लोग। नियुक्तियों भ्रष्टाचार करते हैं, रोड सड़क बैठ जाता है, लोग उन्हें क्यों वोट देंगे। भाजपा के पक्ष में जनता ने मन बनाया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राज्य के 16 जिलों के 59 निर्वाचन क्षेत्रों में तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। यह मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। तीसरे चरण में दो करोड़ 16 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें एक करोड़ 16 लाख से अधिक पुरुष मतदाता और 99 लाख से ज्यादा महिला मतदाता हैं, जबकि एक हजार से अधिक किन्नर (थर्ड जेंडर) मतदाता शामिल हैं।

तीसरे चरण के निर्वाचन में कुल 59 विधानसभा क्षेत्रों में 627 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 97 महिला प्रत्याशी हैं। आयोग के अनुसार तीसरे चरण के चुनाव में कुल 25,794 मतदेय स्थल तथा 15,557 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं और कोविड-19 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1250 तक रखने के निर्देश दिये गये हैं। सभी मतदेय स्थलों पर रैंप, शौचालय तथा पीने के पानी की सुविधा सुनिश्चित की गई है। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। 

यूपी चुनाव: केशव मौर्य ने ट्वीट कर अखिलेश से पूछा- अपराधियों के बाद आतंकवादियों के साथ खड़ी हो गई है सपा

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका