यूपी चुनाव: राज्य मंत्री ब्रजेश पाठक बोले- सपा बुरी तरह से परिवारवाद में उलझी, जनता इन्हें फिर देगी नकार

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ब्रजेश पाठक ने दावा किया है कि जनता सपा को फिर से नकार देगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बुरी तरह से परिवारवाद में और गुंडागर्दी में उलझी हुई है, जनता इन्हें फिर नकार देगी। राज्य में कानून का राज बनाए रखने के लिए सभी को भाजपा को वोट करे।

Asianet News Hindi | Published : Feb 17, 2022 6:37 AM IST / Updated: Feb 17 2022, 12:08 PM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब सभी की निगाहें तीसरे चरण पर है। यही कारण है कि सभी बड़े नेताओं ने तीसरे चरण की सीटों की तरफ अपनी नजर कर ली है। लेकिन इन सबके बीच नेताओं के जुबानी जंग समय के साथ तेज होती जा रही है। हर पार्टी के नेता या मंत्री एक-दूसरों पर आरोप- प्रत्यारोप लगाते ही रहते है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मंत्री ब्रजेश पाठक (Cabinet Minister Brajesh Pathak)ने दावा किया है कि जनता समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को फिर से नकार देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना सही है। राष्ट्रवाद और यूपी को विकास की मुख्य धुरी बनाए रखने के लिए, क़ानून का राज बनाए रखने के लिए सभी को भाजपा को वोट करना है। समाजवादी पार्टी बुरी तरह से परिवारवाद में और गुंडागर्दी में उलझी हुई है, जनता इन्हें फिर नकार देगी।

समाजवादी पार्टी पर जमकर बोला था हमला
बता दे कि कुछ समय पहले भी कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि यूपी में दंगा कराने वाले भाईचारे की बात कर रहे हैं। सपा के उम्मीदवार और पीछे से उनके साथ खड़े गुंडे लोगों को डराने धमकाने का काम कर रहे हैं। अखिलेश जी! ये कौन सा भाईचारा है? यूपी को तुष्टिकरण की आग में झोंकने वाले आज भाईचारा सिखा रहे हैं। जो खुद के घर में भाईचारा न निभा और बना पाया हो वह भाईचारा की बात करे तो हास्यास्पद है। 

मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि दरअसल इनका भाईचारा गुंडों, माफियाओं, दंगाइयों, बलात्कारियों से ही है। जिनके संरक्षण के लिए ये सत्ता में वापसी का मंसूबा पाले हैं। जनता इन दंगाइयों और बलवाइयों की वापसी नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि जिस समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकाल में गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं की अवहेलना की वो आज फिर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। सपा अध्यक्ष दंगाइयों को साथ लेकर भाईचारे की बात कर रहे हैं उनको जनता 10 मार्च को पूरे तौर पर नकार देगी। सपा को दहाई की संख्या पार करने में मुश्किल आएगी।

सत्ता में रहकर लुटवाए थे घर
कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा था कि ये लाल टोपी व लाल पोटली यूपी की जनता को छलने वाली है। साल 2017 तक सपा ने जनता को लूटा और छला है। इन्होंने युवाओं के संग धोखा किया है। साल 2017 से पहले यूपी में सपा ने नौकरियों में धांधली की। पाठक ने आगे कहा था कि सबको याद है जब ये सत्ता में नहीं थे इन्होंने मकान व बेरोजगारी भत्ता देने के लिए फॉर्म भरवाए थे। इन्होंने न घर दिया था, न भत्ता दिया था। सत्ता में आए थे तो इन्होंने लोगों के घर लुटवाए थे, जमीनें कब्जा करवाई थी। रोजगार तो गुंडों, माफियाओं, भूमाफियाओं को दिया था। उन्होंने कहा कि इस बार फिर से ये लोग नए पैकेट में पुराना धोखा ही लाए हैं।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

Inside Story: बरेली में यूपी चुनाव निपटा तो पीलीभीत में जमे मंडल भर के नेता, जानिए पूरा समीकरण

कुशीनगर हादसा: जहां बजनी थी शहनाई वहां उठेंगी एक साथ 13 अर्थियां, काल बने कुएं ने फैलाया मातम

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024