यूपी चुनाव: कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने पत्नी के साथ डाला वोट, कहा- शाहजहांपुर में भाजपा को 6 में से 6 सीटे

कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने अपनी पत्नी नेहा प्रसाद के साथ शाहजहांपुर के सुदामा बालिका विद्यालय में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि राज्य में भाजपा की 300 से ज़्यादा सीटें आएंगी। शाहजहांपुर में इस बार भाजपा को 6 में से 6 सीटें मिलेंगी।

Asianet News Hindi | Published : Feb 14, 2022 5:06 AM IST

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Vidhansabha Election) का दूसरे चरण में सोमवार को राज्य के 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान प्रारंभ हो गया है। पोलिंग पार्टियों ने मतदान केन्द्रों पर मॉक पोलिंग से ईवीएम की टेस्टिंग की। इसके बाद सात बजे मतदान प्रारंभ हो गया। ठंड तथा कोहरे के बाद भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो जिलों के साथ रुहेलखंड के सात जिलों में मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) ने पत्नी के साथ वोट डाला। जितिन प्रसाद ने अपनी पत्नी नेहा प्रसाद के साथ शाहजहांपुर के सुदामा बालिका विद्यालय में जाकर मतदान किया। उन्होंने कहा, "मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि राज्य में भाजपा की 300 से ज़्यादा सीटें आएंगी। शाहजहांपुर में इस बार भाजपा को 6 में से 6 सीटें मिलेंगी।"  

उत्तर प्रदेश के दूसरे चरण में सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर जिलों में मतदान हो रहा है। वोटर सुबह से ही वोटर पोलिंग बूथों पर पहुंचने लगे। शाम छह बजे तक मतदान चलेगा। आज 2.02 करोड़ मतदाता 586 प्रत्याशियों की तकदीर का फैसला करेंगे। इस चरण में 69 महिला उम्मीदवार हैं। निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष और भय मुक्त मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान की निगरानी के लिए निर्वाचन आयोग ने हर जिले के 50 प्रतिशत बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की है। पोलिंग बूथों पर आवश्यकता के अनुसार वीडियो कैमरे भी लगाए गए हैं।

मुख्तार अब्बास नकवी ने किया मतदान
नरेन्द्र मोदी सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण के मतदान में आज रामपुर में वोट डाला। नकवी वहां पर आम मतदाता की तरह ही लाइन में लगे और अपनी बारी आने पर मतदान किया। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और उनकी पत्नी सीमा नकवी ने दनियापुर शंकरपुर बूथ पर लाइन में लगकर मतदान किया। 

मंत्री सुरेश खन्ना ने डाला वोट
शाहजहांपुर में राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। बाद में उन्होंने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट दिया। उन्होंने कहा कि हम 300 से ज़्यादा सीटें जीतेंगे। शाहजहांपुर में 6 सीटें जीतेंगे। मुरादाबाद में सुबह से ही लोग लाइन में खड़े दिखाई दिए। बुद्धि विहार क्षेत्र आर्यन से स्कूल के बूथ पर महिलाओं की संख्या भी दिखाई दी। इसके साथ ही मुस्लिम क्षेत्रों में भी वोट डालने के लिए लोग सुबह से पहुंच गए। आर्यन स्कूल के बूथ में एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त ने पहला वोट डाला।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

यूपी चुनाव के दूसरे चरण में बसपा सुप्रिमो मायावती ने कहा, 'लालच व भय से मुक्त होकर डालें वोट'

Share this article
click me!