यूपी चुनाव: CM योगी ने सपा पर बोला हमला, कहा- पिछली सरकार तमंचे बनवाती थी, नाम समाजवादी काम तमंचावादी

Published : Feb 14, 2022, 02:15 PM ISTUpdated : Feb 14, 2022, 02:49 PM IST
यूपी चुनाव: CM योगी ने सपा पर बोला हमला, कहा- पिछली सरकार तमंचे बनवाती थी, नाम समाजवादी काम तमंचावादी

सार

यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है तो वहीं दूसरी ओर पार्टी के दिग्गज नेता अन्य चरणों के प्रचार प्रसार में जोरो से लगे हुए हैं। इसी कड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर के अकबरपुर पहुंचकर समाजवादी पर जमकर हमला किया।   

कानपुर: उत्तर प्रदेश में आज दूसरे चरण का मतदान जारी है। लेकिन राजनीतिक दल अगले चरणों के प्रचार के लिए जोरो-शोरो से लगे हुए है। इसी कड़ी में पीएम नरेन्द्र मोदी राज्य के कानपुर देहात तो वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ अकबरपुर पहुंचे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से चल रहे कार्यों विकास के प्रति देश का विश्वास बना हुआ है। 2017 में प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनी। उत्तर प्रदेश की स्थिति जो पहले थी उसमें बदलाव हुआ, 2017 के पहले अराजकता व्याप्त थी, लेकिन आज उत्तरप्रदेश की कानून व्यवस्था देश के लिए नज़ीर बनी हुई है।

योगी आगे कहते है कि, यहां पर्व त्योहार के कर्फ्यू लगता था। राज्य में दंगे होते थे, अब यहां कावंड़ यात्रा निकलती है। पहले व्यापारियों पर बमबाजी होती थी। 2017 के बाद अब बमबाजी नहीं होती, अब कावंड़ यात्रा हर हर बम बम के साथ निकलती है। प्रदेश अर्थव्यवस्था की रफ्तार लगातार तेज़ी से बढ़ी, एक जनपद एक उत्पाद के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बल मिला। 

समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना
पहले नौकरियों में वसूली होती थी, चाचा भतीजा का गैंग वसूली करने निकल जाता था। हमने 5 साल में 5 लाख बिना भेदभाव नौकरी दी,1 करोड़ 61 लाख रोजगार दिए गए। 
MSME के माध्यम से 60 लाख नए कार्य दिए गए। आज भारत का कोरोना प्रबन्धन दुनिया के लिये नजीर बनी है। प्रधानमंत्री ने अभिभावक के रूप में जान और आजीविका बचाई। वैक्सीन फ्री में मिल रही है, ये वैक्सीन मोदी जी के प्रयासों का नतीजा है, जब वैक्सिनेशन शुरू हुआ तो लोगों ने कितना भ्रम फैलाया। लोगों को वैक्सीनेशन को लेकर गुमराह किया जा रहा था। 

यही मोदी वैक्सीन, बीजेपी वैक्सीन है जिसने लोगों को बचाया। इसलिए जो संकट का साथी है वही आपका हितैषी है। वोट की चोट मारकर जवाब देने का वक़्त आ गया है। डबल इंजन की सरकार है तो डबल डोज़ का राशन भी मिल रहा है, बिजली वाली सरकार चाहिए या अंधेरा फैलाने वाले लोग। यही कानपुर में पिछली सरकार तमंचे बनवाती थी, नाम उनका समाजवादी काम तमंचावादी था।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

यूपी चुनाव के बीच हिजाब विवाद पर बोले सीएम योगी, 'क्या सबको भगवा पहनने का दे सकता हूं आदेश?'

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Lucknow Weather Today: यूपी में शीतलहर, अगले 3 दिन ठंड से राहत की उम्मीद नहीं
जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आखिर क्यों रुका? सारा पंडाल समेटा गया, वजह चौंकाने वाली!