यूपी चुनाव: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जौनपुर में किया रोड शो, लोगों ने फूल बरसाकर किया अभिवादन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जौनपुर में भंडारी स्टेशन से जंगीपुर गांधी प्रतिमा तक रोड शो किया। प्रियंका के स्वागत में रास्ते भर लोगों ने घरों की छतों से फूल बरसाए। लंबे रोड शो में प्रियंका गांधी वाहन की छत पर बैठकर जनता का अभिवादन स्वीकार कर रही थीं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ता नारेबाजी और ढोल के साथ आगे बढ़ते जा रहे थे।

Asianet News Hindi | Published : Mar 5, 2022 10:37 AM IST

जौनपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Vidhansabha Chunav) के सातवें चरण के प्रचार प्रसार को थमने में कुछ समय शेष रह गया है। लेकिन उससे पहले सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंक देना चाहते हैं। विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए सभी पार्टियों ने जी तोड़ मेहनत कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जौनपुर में भंडारी स्टेशन से जंगीपुर गांधी प्रतिमा तक रोड शो किया। प्रियंका के स्वागत में रास्ते भर लोगों ने घरों की छतों से फूल बरसाए। लंबे रोड शो में प्रियंका गांधी वाहन की छत पर बैठकर जनता का अभिवादन स्वीकार कर रही थीं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ता नारेबाजी और ढोल के साथ आगे बढ़ते जा रहे थे।

वहां के लोगों ने प्रियंका का स्वागत ढोल मंजीरों के साथ किया। लोगों ने फूल बरसाकर कांग्रेस महासचिव का स्वागत किया तो वहीं प्रियंका ने अपने हाथों से सड़क के किनारे खड़े लोगों के ऊपर फूल देकर अभिवादन किया। प्रियंका गांधी के रोड शो की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी भी मोबाइल से फोटो बना रहे थे। वहीं सड़क किनारे खड़ी महिलाएं व पुरुष भी सेल्फी व फोटो लेने के लिए बेताब थे। इस रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित थे। 

रोड शो से पहले गाजीपुर में किया था जनसभा को संबोधित
बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी ने गाजीपुर में जनसभा को संबोधित भी किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक इस उत्तर प्रदेश में एक सही, एक नई और एक सच्ची राजनीति उभर कर नहीं आएगी, तब तक मैं आपके लिए लड़ती रहूंगी, आपके प्रदेश के लिए लड़ती रहूंगी, कोई मुझे रोक नहीं पाएगा। दो दिन बाद आप निर्णय लीजिए कि आपको क्या चाहिए। 

आपने उधार में सत्ता दी उनसे ब्याज के साथ वापस लीजिए
प्रियंका गांधी भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए आगे कहती है कि जिन्हें आपने उधार में सत्ता दी उनसे ब्याज के साथ वापस ले लीजिए। अगर इंसान को बेलगाम सत्ता दे दो। अगर इंसान को ये बता दो कि तुम्हारी कोई जवाबदेही नहीं है तो उसकी मानसिकता एकदम खराब हो जाती है। वो समझने लगता है कि सत्ता उसकी है। वो भूल जाता है कि जनता ने दी है। उधार में आई है। आपने उधार में दी है, उसे ब्याज के साथ वापस ले लीजिए। जो परेशानियां आपको दी हैं। जिस तरह से आपको त्रस्त किया है। परेशान किया है, उसे बदल डालिए। सबक सिखाइये। 

प्रियंका बोलीं जनता का हो रहा इस्तेमाल
प्रियंका कहती है कि जहां से रोजगार निकलना था, सबको बेच डाला। रोजगार की बातें कर रहे है। भर्ती तो करा नहीं रहे, बड़ी-2 संस्थाएं बेंच डाली। जो सरकार रोजगार नहीं देती, वो अपने आप को राष्ट्रवाद नहीं कह सकती। नौजवानों को मजबूत नहीं किया तो राष्ट्रवादी नहीं है। राष्ट्रवादी होने के लिए देश के लिए खून देना पड़ता है। जिन्होंने देश के लिए खून दिया उनको गाली देने की जरूरत नहीं है। ये ऐसे राष्ट्रवादी को जनता की जरूरत नहीं है। आपका इस्तेमाल हो रहा है, जिसके लिए आपको सजक होना पडे़गा। 

UP Chunav 2022: मुलायम की छोटी बहू अपर्णा का दावा- यूपी 10 मार्च को बनेगी पूर्ण बहुमत से BJP की सरकार

यूपी चुनाव: सपा में शामिल हुए BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी, अखिलेश यादव ने किया स्वागत

Read more Articles on
Share this article
click me!