यूपी चुनाव: रक्षामंत्री राजनाथ विपक्ष पर हुए हमलावर, कहा- SP-BSP सरकार में चलता था ट्रांसफर पोस्टिंग का उद्योग

Published : Mar 01, 2022, 06:18 PM IST
यूपी चुनाव: रक्षामंत्री राजनाथ विपक्ष पर हुए हमलावर, कहा- SP-BSP सरकार में चलता था ट्रांसफर पोस्टिंग का उद्योग

सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह संतकबीरनगर में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा और बसपा की सरकार में ट्रांसफर -पोस्टिंग का उद्योग चलता था, जो भाजपा सरकार में बंद हो चुका है। वर्ष 2017 में अर्थव्यवस्था 11 लाख करोड़ थी, जो पांच सालों में बढ़ कर 21 लाख करोड़ हो गई। यही नया भारत है। यूपी की गणना पहले बीमारु प्रदेश में होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। विकास के पैमाने पर उत्तर प्रदेश काफी आगे बढ़ा है। 

संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Vidhansabha Election) के छठे और सातवें चरण के मतदान के लिए सियासी दिग्गज मैदान में हैं। इसी क्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को संत कबीर नगर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि घर में लक्ष्मी कभी हाथी पर बैठ कर नहीं आती है और न ही साइकिल चलाकर आती हैं, लक्ष्मी हाथ हिला कर हेलो हॉय कह कर भी नहीं आती है। लक्ष्मी जब भी आती है, तो कमल के फूल पर बैठकर आती हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आगे कहते है कि सपा और बसपा की सरकार में ट्रांसफर -पोस्टिंग का उद्योग चलता था, जो भाजपा सरकार में बंद हो चुका है। वर्ष 2017 में अर्थव्यवस्था 11 लाख करोड़ थी, जो पांच सालों में बढ़ कर 21 लाख करोड़ हो गई। यही नया भारत है। यूपी की गणना पहले बीमारु प्रदेश में होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। विकास के पैमाने पर उत्तर प्रदेश काफी आगे बढ़ा है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में यहां लोगों को पक्का मकान मिल होगा। डेढ़ साल में सभी छत विहीन परिवारों का पक्का मकान होगा। प्रधानमंत्री ने गरीबों को मुफ्त में गैस सिंलिडर दिया। अब होली और दीवाली पर एक -एक गैंस सिलिंडर मुफ्त दिया जाएगा। 1951 में श्याम प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि कि जब संसद में बहुमत होगा, तो कश्मीर से 370 को चुटकी बजा कर खत्म कर दिया जाएगा। भाजपा ने उसे करके दिखा भी दिया। इतना हीं नहीं भाजपा ने नागरिकता कानून भी बनाया। भाजपा ने 1984 में कहा था कि हम आएंगे तो अयोध्या में राममंदिर बनाएंगे। हमने मर्यादा का उल्लंघन नहीं किया और न्यायालय के आदेश पर अयोध्या में राम का भव्य मंदिर बन रहा है। शायद परमात्मा भी नीयति को पहचनाते है। कोविड काल से 80 करोड़ परिवारों को महीने में दो बार मुफ्त अनाज दिया जा रहा है।

यूक्रेन और रूस विवाद पर बोले रक्षामंत्री
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे संघर्ष में हमारे प्रधानमंत्री और सरकार प्रभावी भूमिका निभा रही है। प्रधानमंत्री आए दिन बैठकर इसकी समीक्षा करते रहते हैं कि कैसे हमारे भारतवासी वापस भारत आएं। राजनाथ सिंह ने कहा कि इस संकट पर भारत प्रभावी भूमिका निभा रहा है। पहले का भारत नहीं रहा। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है। सर्जिकल स्ट्राईक का भी जिक्र किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे संघर्ष में हमारे प्रधानमंत्री और सरकार प्रभावी भूमिका निभा रही है। प्रधानमंत्री आए दिन बैठकर इसकी समीक्षा करते रहते हैं कि कैसे हमारे भारतवासी वापस भारत आएं।

भारत और चीन के लद्दाख युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कटाक्ष किया था कि चीन के दो -तीन जवान मारे गए, लेकिन भारत के बहुत सारे जवान मारे गए। आस्ट्रेलिया के एक खोजी पत्रकार ने अखबार में लिखा था कि चीन के 50 जवान मारे गए। उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमारे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए पीएम हर दिन स्थिति की समीक्षा करते हैं। हवाई पट्टी नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, यूक्रेन में हवाईअड्डा बचा है। फिर भी, हम अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए यूक्रेनी सरकार, पड़ोसी देशों की सरकारों से बात कर रहे हैं।

भाजपा की नीतियों को समझाया
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने लाचारगी जताते हुए कहा था कि विकास के लिए 100 पैसे भेजते है, तो सिर्फ 15 पैसे पहुंच पाते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भष्ट्राचार की व्यवस्था को खत्म कर दिया और अब लाभार्थियों के खाते में सीधे रकम पहुंचती है। उन्होंने कहा कि 100 सालों में कभी कोरोना जैसी महामारी नहीं आई थी। कोरोना टीका भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया और 90 प्रतिशत लोगों को लग भी चुका है। जबकि ऐसी सुविधा अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन आदि देशों में भी नहीं है। भारत ने दूसरे देशों को भी वैक्सीन दिया। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार नहीं, ट्रिपल इंजन की सरकार चलेगी। मोदी का विजन, योगी का मिशन और जनता का पार्टिसिपेशन होगा। इससे उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर तेजी के साथ आगे बढ़ेगा। आयुष्मान कार्ड और एक घर नल, नल में जल योजना की खासियत बताई। पीएम किसान सम्मान निधि के बारे में कहा कि किसान को साल में छह हजार रुपये खाते में भेजा जाता है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी में दोबारा सत्ता में आने पर बीजेपी सरकार हर साल होली और दिवाली के मौके पर मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर देगी। हमने आयुष्मान भारत कार्ड दिए हैं जो 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य उपचार प्रदान करते हैं। इससे पहले बलरामपुर में रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटियों की पढ़ाई के लिए कन्या सुमंगला योजना में अभी 15 हज़ार रुपये मिलते हैं, अब इस योजना में 25 हज़ार रुपये देने का प्रस्ताव है। अगले 5 साल में हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी, रोज़गार एवं स्वरोज़गार से भी जोड़ने का काम सरकार कर रही है।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव।

यूपी चुनाव: जेपी नड्डा बोले- योगी सरकार में समाप्त हुआ माफियाराज, गुडें जेल में और प्रदेश में है अमन चैन

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

चार्जिंग स्टैंड की आड़ में कफ सिरप तस्करी का भंडाफोड़, 30 हजार शीशियां बरामद
बात-बात पर FIR? नेहा सिंह का नया वीडियो आग की तरह फैल रहा सोशल मीडिया पर