यूपी चुनाव: BJP पूर्व सांसद ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- जनता का भला नहीं कर सकते, प्रदेश का कैसे करेंगे

Published : Feb 26, 2022, 03:51 PM IST
यूपी चुनाव: BJP पूर्व सांसद ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- जनता का भला नहीं कर सकते, प्रदेश का कैसे करेंगे

सार

दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने महराजगंज में चुनावी जनसभा की। इस दौरान उन्होंने सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो जनता का भला नहीं कर सकते और प्रदेश का भला कैसे करेंगे। वैक्सीन के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाली समाजवादी पार्टी आज जनता से समर्थन मांग रही हैं। 

महराजगंज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाकी दो चरणों के लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के लोग अलग-अलग जगह जाकर चुनाव प्रचार कर रहे है। इसी कड़ी में दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने महराजगंज में चुनावी जनसभा की। इस दौरान उन्होंने सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो जनता का भला नहीं कर सकते और प्रदेश का भला कैसे करेंगे। वैक्सीन के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाली समाजवादी पार्टी आज जनता से समर्थन मांग रही हैं। जनता को मौत के मुंह में डालने का काम कर रही थी। भाजपा ने जो कहा था, वह करके दिखाया। जो नहीं कहा वह भी किया। प्रदेश में भव्य मंदिर बन रहा है, जिसको लेकर के पूरा देश उत्साहित है।

बीजेपी जनता के चरणों में बैठकर किया विकास का काम
दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी मृदुल ने शनिवार को कोल्हुई में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कोई टोटी चोरी करता है, तो कोई यूपी-बिहार के लोगों को गाली देता है यह उनकी फितरत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की  बदौलत मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को मजबूती देने का काम प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया। सपा दंगाइयों का संरक्षण देती है। बीजेपी  जनता के चरणों में बैठकर विकास करने का काम कर रही है। पूरा प्रदेश भव्य मंदिर की तरह पवित्र होगा। इसी सोच के साथ विकास हो रहा हैं। भाजपा के साथ प्रदेश की जनता खड़ी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की  बदौलत मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को मजबूती देने का काम प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया।
 
कोरोना संकट के बाद से भाजपा सरकार ने दिया दो बार राशन
मनोज तिवारी मृदुल आगे कहते है कि कोरोना संकट के बाद से ही सरकार महीने में दो बार राशन देकर जनता को पूरा सहयोग कर रही हैं। प्रियंका गांधी यूपी बिहार की जनता की विरोधी है। जो पंजाब में यूपी बिहार के लोगों के विरोध पर ताली बजा रही थी। वह भी जनता के बीच जाकर वोट मांग रही है। मनोज तिवारी आगे कहते है कि देश के प्रधानमंत्री सफाई कर्मचारी के पैर धोकर सम्मान देते हैं। सभी वर्गों के हित करने का काम कर रहे हैं। मनोज तिवारी ने भोजपुरिया अंदाज में गीत के माध्यम से भी लोगों को खूब रिझाया। भोजपुरी स्टार ने कहा इंटर पास छात्रों को लैपटॉप व स्कूटी सरकार देने जा रही हैं।  हाथ उठा कर जनता से भाजपा प्रत्याशी को समर्थन की अपील की।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव।

यूक्रेन से भारत पहुंचने वाले यूपी के निवासियों को राज्य सरकार मुहैया कराएगी ये सहायता

यूपी चुनाव: अनुराग ठाकुर ने सपा पर साधा निशाना, कहा- जिन्होंने रामभक्तों को भुना, कर दो उनका EVM सूना

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आखिर क्यों रुका? सारा पंडाल समेटा गया, वजह चौंकाने वाली!
UP: बुंदेलखंड के 6 जिलों में मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट तैयार,अगले साल से किसानों को मिलेगा फायदा