यूपी चुनाव: विपक्ष पर हमलावर हुई प्रियंका, कहा- धर्म और जाति की नहीं प्रदेश में चाहते हैं विकास की राजनीति

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोनभद्र के ओबरा विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलो पर निशाना साधते हुए कहा कि जो राजनीतिक दल सामने आते है समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी धर्म -जाति के आधार पर बाते करते है। क्योंकि वो जान गए है कि धर्म और जाति की बात करके उनको वोट मिल जाएगा। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 3, 2022 11:01 AM IST / Updated: Mar 03 2022, 04:32 PM IST

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की सत्ता बनाने के लिए पार्टियां जोरो शोरो से लगी हुई है। राज्य में आज छठे चरण का मतदान जारी है। लेकिन इसके साथ ही सभी राजनीतिक दल बचे हुए या आखिरी चरण के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुके है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोनभद्र के ओबरा विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलो पर निशाना साधते हुए कहा कि जो राजनीतिक दल सामने आते है समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी धर्म -जाति के आधार पर बाते करते है। क्योंकि वो जान गए है कि धर्म और जाति की बात करके उनको वोट मिल जाएगा। इस बीच जो आपकी बड़ी-2 समस्याएं जैसे महंगाई, नौजवानों, पलायान, छोटे व्यापारी, किसान, महिलाओं, आदिवासी-जनजाति की भी बड़ी-2 समस्याएं है। लेकिन इस पर कोई बात नहीं करता। 

खुले आम आदिवासियों का जा रहा था मारा
प्रियंका गांधी कहती है कि चुनाव के समय सारे नेता आकर अपनी बात बताते है। लेकिन यही समय होता है कि आपको कैसा नेता चाहिए, कौन-2 सी सुविधाएं होगी उस सरकार में, क्या-क्या अवसर मिलेंगे प्रदेश की जनता को जो इस पर बाते करें। किसानों, आदिवासियों का नरसंहार हुआ। तब पुलिस, माफिया मिलकर उनको प्रताड़ित कर रही थी। खूले आम दिनदहाड़ें आदिवासियों को मारा गया। कांग्रेस की टैग लाइन है जो लड़की हूं, लड़ सकती हूं। इसलिए 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिया गया।  ऐसी राजनीति जिसमें जाति-धर्म की बजाय रोजगार की बात हो। अच्छी शिक्षा, अच्छे स्वास्थ्य, लाभपरक खेती की बात हो। अगर आप कांग्रेस की सरकार यूपी में लाते हैं तो दशकों बाद ऐसी सरकार देखेंगे, जो आपके हित के लिए दिन-रात काम करती दिखेगी। उन्होंने युवाओं के लिए भर्ती क्रांति लाने की बात कही।

Latest Videos

उत्तर प्रदेश में विकास की राजनीति हो
प्रियंका गांधी कहती है कि उत्तर प्रदेश में नई राजनीति होनी चाहिए। जो विकास की राजनीति हो, जिसमें नेता जाति धर्म की बात करने के बजाय आपके लिए रोजगार कैसे पैदा करेंगे, आपकी शिक्षा के लिए कौन  सी संस्थान लगाएंगे, बिजली के तार कब लगाएं जाएंगे, छोटे किसान, दुकानदार, व्यापारियों के लिए काम क्या-क्या काम करेंगे यह बस सब बातें करे। हम चाह रहे है कि ऐसे ही नेता सामने आए जो ये बाते करे। नेताओं का काम होता है किस तरह से आपकी परेशानियों को सुने और निजात दिलाए। भाजपा सरकार की नीति और नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम यूपी में विकास की राजनीति करना चाहते हैं।

महंगाई और बेरोजगारी पर भाजपा पर हमला
कांग्रेस नेता प्रियंका कहती है कि महंगाई, बेरोजगारी और छुट्टा पशुओं की समस्या पर भाजपा सरकार को निशाने पर रखा। कहा कि सरकारी विभागों में 12 लाख पद खाली हैं। पांच साल तक इन्होंने यह पद नहीं भरे, मगर अब चुनाव आने पर रोजगार देने की बात कर रहे हैं। छोटे व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था के रीढ़ होते हैं। इस सरकार ने रीढ़ को ही कमजोर कर दिया। जो खुद कमजोर हो गया, वह दूसरों को रोजगार कहां से दे पाएगा। कहा कि यूपी सरकार की गलत नीतियों से यहां छुट्टा पशुओं की समस्या है।

कांग्रेस की सरकार बनने पर महंगाई होगी कम
छत्तीसगढ़ में भी यही समस्या थी, लेकिन वहां की सरकार ने इसके लिए नीति बनाई। दो रुपये पर गोबर खरीदने की योजना से लोगों ने छुट्टा पशुओं को अपने पास रखना शुरू किया। समस्याएं दूर तभी होंगी, जब सरकार की नीति और नीयत ठीक होगी। भाजपा सरकार के लोग चुनाव के समय आपके बीच आकर मुफ्त राशन, नमक, खाते में पैसा देने की याद दिला रहे हैं। उनकी सोच क्या है, इससे आप समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो हम भर्ती क्रांति लाएंगे। परीक्षा और नियुक्ति की प्रक्रिया में सिर्फ छह माह का अंतर होगा। अगर कोई अधिकारी इसमें फेरबदल करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए भी कानून लाएंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए यात्रा मुफ्त होगी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि महिलाओं को बसों में सफर मुफ्त होगा। घोषणा पत्र में किए गए वादे गिनाते हुए प्रियंका ने कहा कि हम नहीं चाहते कि आप पिछड़े और गरीब बने रहें, ताकि कोई आपका फायदा उठा सके। आप सशक्त बनिए, अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाइए। लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे बड़ी होती है। अपना वोट जिम्मेदारी के साथ ऐसे व्यक्ति को दीजिए, जो आपकी समस्याओं का समाधान ढूंढे और उसे दूर कराने के लिए लड़ सके। कांग्रेस की सरकार बनने पर महंगाई कम होगी, रोजगार मिलेगा।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव।

यूपी चुनाव: मऊ में बोले गृहमंत्री अमित शाह- अखिलेश बाबू आपके समय में 7 महीने में दंगे की वजह से रहा कर्फ्यू

अखिलेश बोले- ममता बनर्जी के आने से BJP तिलमिलाई, यूपी चुनाव में इनको माफ नहीं साफ करने की जरूरत

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

इन 7 देशों ने चौतरफा दुश्मनों से घिरे दोस्त इजराइल का साथ बीच मझधार में छोड़ा । Israel Iran Conflict
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
हिजबुल्लाह-ईरान के सीने पर मौत का वार कर रहा इजराइल, क्या है इस देश का सुपर पावर