यूपी चुनाव: महराजगंज में बोली प्रियंका गांधी- जो अपने वादे पूरे नहीं करते, उन राजनेताओं को वोट न दे

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महराजगंज में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी के विकास और अपने भविष्य के लिए जिम्मेदारी से वोट करें। वर्तमान राज्य सरकार ने पिछले 5 वर्षों में जनता के लिए काम नहीं किया है। आपको उन राजनेताओं को वोट न देने की आदत डालनी चाहिए जो अपने वादे पूरे नहीं करते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Feb 26, 2022 11:22 AM IST

महराजगंज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाकी दो चरणों के लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के लोग अलग-अलग जगह जाकर चुनाव प्रचार कर रहे है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महराजगंज में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने कुछ काम नहीं किया। यूपी का किसान बदहाल है। छूट्टा पशु फसलो को बर्बाद कर दे रहे हैं, लेकिन सरकार के पास इसका कोई समाधान नहीं है। 

चुनाव के दौरान नेता आकर करते बड़ी-2 बातें
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव के संबंध में आज कुछ बातें करने आई हूं। चुनाव के दौरान आपने बहुत से नेताओं का भाषण सुना होगा। आप यह सोचते होंगे की नेता आते हैं और बड़ी बड़ी बातें करके चले जाते हैं। आपको मालूम है कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। नौजवानों की ऊर्जा सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में है सबसे ज्यादा हूनर उत्तर प्रदेश में है। भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने कुछ काम नहीं किया। यूपी का किसान बदहाल है। छूट्टा पशु फसलो को बर्बाद कर दे रहे हैं, लेकिन सरकार के पास इसका कोई समाधान नहीं है। 

Latest Videos

उत्तर प्रदेश में योग्यता और, काबिलियत बहुत
प्रियंका आगे कहती है कि मेरे ख्याल से सबसे ज्यादा उपजाऊ जमीन उत्तर प्रदेश में है। इसका मतलब है कि उत्तर प्रदेश में योग्यता बहुत है, काबिलियत बहुत है। कभी आपने सोचा है कि आपका प्रदेश विकसित क्यों नहीं है। किसी भी नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। बेरोजगारी महंगाई किसानों की समस्याएं छोटे-छोटे दुकानदारों व्यापारियों की बहुत सी समस्या है। उत्तर प्रदेश बहुत आगे बढ़ सकता था। यहां बहुत सी विकास की सम्भावनाएं हैं। आज यहां विकास के नाम पर कुछ नहीं है। सिर्फ बड़े-बड़े विज्ञापन है, जिनपर भाजपा करोड़ों रुपये खर्च कर रही है।

हमने बनाया नहीं तो आप बेंच क्यों रहे
प्रियंका बीजेपी को निशाना बनाते हुए कहती है कि वह पूछते हैं कि कांग्रेस ने बनाया क्या 70 सालों में, अरे भैया हमने बनाया नहीं तो आप बेंच क्यों रहे हैं। एयरपोर्ट, बंदरगाह बेच डाला। क्या तुम्हें पांच सालों में 12 लाख युवा नहीं दिखे। कांग्रेस सरकार आने पर लोगों को पांच लाख रुपये एक प्रतिशत ब्याज पर लोन दिया जाएगा। सभी प्रकार की भर्तियां छह माह के भीतर पूरी होंगी। जैसे छत्तीसगढ़ में 2500 हजार क्विंटल धान और गेहूं बेंच जा रहा है, उसी प्रकार यूपी में भी व्यवस्था की जाएगी। छत्तीसगढ़ में बेसहारा पशुओं की समस्याओं का समाधान हुआ है। योगी सरकार ने इस समस्या पर कोई व्यवस्था नही की। गायों को यहां पर कुत्ते नोच रहे हैं, जिंदा गायों को दफनाया गया, अब छत्तीसगढ़ योजना को यूपी में भी लाया जाएगा।

घोषणा पत्र के सारे वादों को पूरा करेंगी पार्टी
महासचिव प्रियंका कहती है कि धर्म, जाति की राजनीति नहीं कांग्रेस विकास की राजनीति करती है। कांग्रेस की सरकार बनी, तो छूट्टा पशुओं की देखभाल करने वाले प्रोत्साहन राशि मिलेगी।  रोजगार मिलने वाली संस्थाओं को बेच डाला गया। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है।  पीड़ित परिवार को दबाया जाता है, FIR दर्ज़ नहीं होती। हम एक क़ानून लाएंगे कि अगर 10 दिन में अपराधी के खिलाफ FIR दर्ज़ नहीं हुआ तो जिसने रोका है उस अधिकारी को सस्पेंड किया जाए।  नौजवानों के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। घोषणा पत्र में किए सारे वादे को कांग्रेस पूरा करेगी। समाज के हर वर्ग के हित के लिए कांग्रेस करेगी।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव।

यूपी चुनाव: BJP पूर्व सांसद ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- जनता का भला नहीं कर सकते, प्रदेश का कैसे करेंगे

केंद्रीय मंत्री बोले- जमानत बचाने के लिए विपक्ष के लोग लड़ रहे हैं यूपी चुनाव, अखिलेश को लेकर भी किया तंज

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?