यूपी चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग भी मान चुके हैं कि वह अब जमानत बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। सपा की साइकिल पंचर हो गई है और पंचर बनाने वाला भी कोई नहीं मिल रहा है।

गाजीपुर: यूपी चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चार चरणों के चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी में आग लग चुकी है। उनका परिवारवाद और खानदानवाद चलाने का जो सिक्का था वह समाप्त हो चुका है। प्रदेश में बीजेपी का जनसैलाब चल रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अश्विनी चौबे ने कहा कि चार चरणों के चुनाव में 60 फीसदी में भाजपा और 40 फीसदी में सभी राजनीतिक दल हैं। उन्होंने कहा कि जमानिया महर्षि परशुराम और दमदग्नि की भूमि है। यहां ऋषि और कृषि ही चलने वाला है। अगली सरकार बीजेपी की ही बनने वाली है जो की पूर्ण बहुमत की होगी। बीजेपी को 350 से भी ज्यादा सीटें मिलेंगी। विपक्ष के लोग भी मान चुके हैं कि वह अब जमानत बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। 

उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए लड़ रहे चुनाव 

अश्विनी चौबे ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के सपने के लिए चुनाव लड़ रही है। उन्होंने अखिलेश यादव के बयान पर भी तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि उनके सपने में भगवान कृष्ण आए थे। हां जरूर भगवान कृष्ण आए होंगे लेकिन कंस का वध करने के लिए। 

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा की साइकिल पंचर हो गई है और पंचर बनाने वाला भी कोई नहीं मिल रहा है। वह समझ चुके हैं कि हमारा कहीं भी काम नहीं चलने वाला है। यूपी में फिर से योगी सरकार बनने जा रही है। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल ने कांग्रेस का छोड़ा साथ, BJP में हुईं शामिल

यूपी चुनाव: अपने ही गढ़ में राजा भैया की घेराबंदी, जानिए सपा ने बनाया है क्या खास प्लान

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के प्रचार पर लगाया बैन