यूपी चुनाव: बलिया में राजनाथ सिंह ने लोगों से की अपील, कहा- अगर हम खरे उतरते हैं तो दीजिए वोट

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सिकंदरपुर विधानसभा में मंगलवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी को वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा हम जनता के भरोसे को कभी टूटने नहीं देंगे। पहले हमने जो कहा था उस कसौटी पर हमें देखिए। अगर हम खरे उतरते हैं तो हमें वोट दीजिए, यदि हम खरे नहीं उतरते हैं, तो हमें वोट मत दीजिए।

Asianet News Hindi | Published : Feb 22, 2022 10:43 AM IST

बलिया: यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 23 फरवरी को मतदान होना है। चौथे चरण के मतदान के लिए प्रचार 21 फरवरी की शाम को छह बजे से समाप्त हो गया। लेकिन आगामी चरणों के लिए सभी पार्टियां पूरी ताकत झोंकती नजर आ रही है। इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में बंशी बाजार स्थित ज्ञानकुंज एकेडमी में मंगलवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी को वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा हम जनता के भरोसे को कभी टूटने नहीं देंगे। पहले हमने जो कहा था उस कसौटी पर हमें देखिए। अगर हम खरे उतरते हैं तो हमें वोट दीजिए, यदि हम खरे नहीं उतरते हैं, तो हमें वोट मत दीजिए।

भारत दुनिया का शक्तिशाली देश बन जाता
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि जब भी चुनाव आता है, सभी राजनीतिक दल लोगों से बड़े-बड़े वादे करते हैं। अगर 'नेता' पिछले 75 वर्षों में उन वादों को पूरा करते तो भारत 10-20 साल पहले दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बन जाता। उन्होंने आगे कहा हम सिर्फ सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करते बल्कि समाज और देश के निर्माण के लिए राजनीति करते हैं इसलिए हम कड़े फैसले लेने से हिचकते नहीं हैं।

Latest Videos

भाजपा लोकतंत्र का मंदिर बनाती
उन्होंने कहा कि हम सरकार बनाने के लिए नहीं समाज व देश बनाने के लिए चुनाव लड़ते हैं। हमने धारा 370 हटाने का वादा किया था उसे पूरा किया। नागरकिता कानून भी लागू किया गया। धर्म के नाम पर विभाजन नहीं होना चाहिए। आजादी के बाद धर्म के आधार पर भारत व पाकिस्तान का बंटवारा हो गया था। हमने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का वादा पूरा किया। पीएम मोदी ने काशी विश्वधाम को भव्य रूप दिया। सोमनाथ का मंदिर गोरी ने तोड़ दिया था। उसे भी संवारा गया। चारो धाम की यात्रा सड़क मार्ग से होने लगी। हम लोकतंत्र का मंदिर बनाते हैं।

भाजपा सबको साथ लेकर चलती 
राजनाथ सिंह कहते है कि केवल हिंदू ही नहीं भाजपा सबको साथ लेकर चलती है। पूरे विश्व को हमने परिवार को माना है। नागपंचमी पर काले नाग को गाय का शुद्ध दूध भारत के लोग ही पिलाते हैं। अगर सांप काटने लगे तो मार भी सकता है। सपा, बसपा व कांग्रेस नफरत की राजनीति कर रहीं हैं। नफरत की राजनीति सबसे पहले कांग्रेस ने शुरू की। अब इसे सपा व बसपा आगे बढ़ा रहीं हैं। राजभर समाज भाजपा के साथ है। देश के लिए काम करना है चलो भाजपा की ओर। 

किसान सम्मान निधि के तहत हर साल छह हजार सरकार दे रही है। किसी योजना में भेदभाव नहीं किया गया। आयुष्मान भारत योजना से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला है। हमारा प्रधानमंत्री मजबूत है। उरी व पुलवामा में आतंकी हमले के बाद मैं सीधे कश्मीर गया। वहां का दृश्य देखकर द्रवित हो गया। इसके बाद पीएम ने दस मिनट में फैसला किया। एयर और सर्जिकल स्ट्राइक हुई। भारत इस पार से भी मार सकता है और बाउंड्री पार भी।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

यूपी चुनाव: सपा अध्यक्ष अखिलेश का BJP पर हमला, कहा- नमक का क़र्ज़ बताकर, आम आदमी के आत्मसम्मान को कर रही क्षीण

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला