UP Election 2022: गोरखपुर से कांग्रेस प्रत्‍याशी चेतना ने कहा- योगी तो बाहरी हैं, इस बार बेटी को म‍िला अवसर

गोरखपुर जिले की शहर विधानसभा सीएम योगी आदित्यनाथ के लड़ने से वीआईपी सीट बन चुकी है। कुछ दिन पहले सपा ने सीएम योगी के खिलाफ महिला प्रत्याशी को उतारा था। वहीं अब कांग्रेस ने भी गुरूवार को यहां से महिला उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 10, 2022 11:02 AM IST / Updated: Feb 10 2022, 04:57 PM IST

अनुराग पाण्डेय

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की शहर विधानसभा सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के लड़ने से वीआईपी सीट बन चुकी है। इस सीट पर पूरे प्रदेश की निगाह है। अभी कुछ ही दिन पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने भाजपा के कद्दावर नेता स्व. उपेन्द्र शुक्ला की पत्नी शुभावती शुक्ला को योगी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं अब कांग्रेस (Congress) ने भी यहां से महिला चेहरा चेतना पाण्डेय को टिकट देकर गुरूवार को अपना उम्मीद्वार घोषित कर दिया। गोरखपुर यूनिवर्सिटी (Gorakhpur University) में छात्र राजनीति में सक्रिय रहने वाली चेतना पाण्डेय तीन साल से कांग्रेस पार्टी में सदस्य के रूप में काम कर रही हैं। यूनिवर्सिटी में चेतना पाण्डेय की बोलने की शैली से हर कोई प्रभावित हो जाता था।  

यूनिवर्सिटी छात्रसंघ उपाध्यक्ष थी चेतना
गोरखपुर के जगतबेला स्टेशन के बगल में स्थित ग्राम मझगांवा की रहने वाली चेतना पाण्डेय के पिता रेलवे में स्टेशन मास्टर थे। जो अब रिटायर हो चुके हैं। लगभग 38 साल की चेतना पाण्डेय बचपन से ही बोलने में तेज तर्रार थी। वो डेढ़ दशक से राजनीति में सक्रिय हैं। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान छात्रों की आवाज बुलंद करने के लिए कई आंदोलन में भी भाग ले चुकी हैं। साल 2005 में अपनी लोकप्रियता की वजह से ही गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में चेतना पाण्डेय उपाध्यक्ष चुनी गई थीं। छात्र राजनीति के साथ ही चेतना पढ़ाई में भी अव्वल रही हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर अपने नाम के आगे डॉक्टर भी जोड़ लिया है। अब इनको डॉ. चेतना पाण्डेय के नाम से जाना जाता है। 

इस बार शहर की बेटी को भी मिले अवसर   
साल 2005 में डीडीयू उपाध्यक्ष डॉ. चेतना पाण्डेय ने एशिया नेटन्यूज़ हिन्दी से बात करते हुए बताया कि गोरखपुर में विकास के मुद्दे पर वो योगी आदित्यनाथ को चुनौती देंगी। उन्होंने ये भी कहा कि योगी आदित्यनाथ तो बाहरी हैं, इस बार गोरखपुर की बेटी को अवसर मिलना चाहिए। जनता इस बात को जरूर समझेगी। उन्होंने कहा कि गोरखपुर के कई गांव आज भी पक्की सड़क और सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। गोरखपुर शहर में हल्की बरसात में भी बाढ़ आ जाती है। इन मुद्दों पर भाजपा भी बोलने से कतराती है।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

Up Chunav 2022: प्रियंका गांधी ने रामपुर में किया जनसम्पर्क,कहा- ' बेरोजगारी ,महंगाई के मुद्दे पर दें वोट

Read more Articles on
Share this article
click me!