Inside Story: योगी आदित्यनाथ के गढ़ में सीएम को 22 उम्मीदवार दे रहे चुनौती, रोमांचक होगा यूपी चुनाव

Published : Feb 13, 2022, 02:00 PM ISTUpdated : Feb 13, 2022, 02:01 PM IST
Inside Story: योगी आदित्यनाथ के गढ़ में सीएम को 22 उम्मीदवार दे रहे चुनौती, रोमांचक होगा यूपी चुनाव

सार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की शहर विधान सभा में सबसे अधिक नामांकन हुए हैं। यहां से सीएम योगी आदित्यनाथ खुद चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए यह प्रदेश की हॉट सीट मानी जा रही है। देश प्रदेश की निगाहें इस सीट पर टिकी हैं।

अनुराग पाण्डेय
 
गोरखपुर:
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की शहर विधान सभा में सबसे अधिक नामांकन हुए हैं। यहां से सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) खुद चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए यह प्रदेश की हॉट सीट मानी जा रही है। देश प्रदेश की निगाहें इस सीट पर टिकी हैं। हैरान कर देने वाली बात ये है कि विधान सभा चुनाव में योगी के गढ़ में ही उन्हें 22 कैंडिडेट चुनौती देने के लिए उतरे हैं। जबकि पांच बार के सांसद योगी आदित्यनाथ हर बार लोकसभा चुनाव ​रिकॉर्ड तोड़ वोटों से जीतते रहे हैं। पहली बार विधान सभा चुनाव लड़ रहे योगी के सामने और ​शहर विधान सभा में सबसे अधिक उम्मीद्वारों ने पर्चा भरा है। गोरखनगरी में योगी को हरा पाना आसान तो नहीं है लेकिन गोरखपुर की जनता उलट फेर करने में माहिर है। इसलिए यहां पर हर पार्टी दमखम से कैंपेन कर रही है। 

गोरखपुर में कुल 9 विधान सभा है। 9 विधान सभा में कुल 159 कैंडिडेट ने पर्चा भरा है। इसमे कैं​पियरगंज से 15, पिपराईच से 20, गोरखपुर शहर से 23, गोरखपुर ग्रामीण से 21, सहजनवा से 19, खजनी से 11, चौरी चौरा 20, बांसगांव से 09 और चिल्लूपार से 11 कैंडिडेट ने पर्चा दाखिल किया है। 

भाजपा, सपा और बसपा में लड़ाई
गोरखपुर विधानसभा चुनाव में अभी तक जो समीकरण दिख रहा है। उसमें भाजपा (BJP), सपा (SP) और बसपा (BSP) में टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं कांग्रेस (Congress) पार्टी ने प्रत्याशी जरूर डिक्लेयर कर दिए हैं, लेकि​न विधान सभा में लोगों के बीच चर्चा में कहीं नहीं दिख रही है। इसलिए कांग्रेस को अभी क्षेत्र में और मेहनत करनी होगी। 

वोट काटेंगे छोटे दल और निर्दल
गोरखपुर विधानसभा में भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा को छोड़ दिया जाए तो इनसे कहीं अधिक संख्या निर्दल और छोटे दल के प्रत्याशियों की है। निर्दल और छोटे दल खुद तो चुनाव नहीं जीतेंगे ले​किन किसी ना किसी प्रत्याशी की हार का कारण जरूर बनेंगे। गोरखपुर की चिल्लूपार और गोरखपुर ग्रामीण सीट की बात करें तो हर बार यहां पर तीन से चार हजार के अंतर पर हार जीत होती है। वहीं छोटे दल और निर्दल प्रत्याशी कम से कम 10 हजार वोट इधर से उधर करते हैं। जो प्रत्याशियों की हार का कारण बन जाता है। इस बार भी निर्दल और छोटे दल के ढेर सारे प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। देखते हैं ये किसके लिए फायदेमंद और हानिकारक बनते हैं।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

UP Chunav 2022: एटा में CM योगी बोले- BJP के हाथ में बुलडोजर और एक हाथ में विकास की चाबी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

बांके बिहारी मंदिर में शॉल पर गिरी अंगूठी और बदल गया मन...भगवान की दुल्हन बन गई पिंकी शर्मा
इंडिगो फ्लाइट लेट, फिर कैंसल! 5 घंटे की टेंशन ने छीन ली जान, अस्पताल में तोड़ा दम