कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच UP सरकार का फैसला, घर से काम कर सकेंगे दिव्यांग व गर्भवती महिला कर्मचारी

Published : Jan 26, 2022, 12:51 PM IST
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच UP सरकार का फैसला, घर से काम कर सकेंगे दिव्यांग व गर्भवती महिला कर्मचारी

सार

कोरोना महामारी के जारी आदेश में गर्भवती महिलाओं व दिव्यांग कर्मचारियों को घर से काम करने की छूट दी गई है। इसकी पुष्टि बुधवार को अपर मुख्य सचिव ने कर दी है। आपको बता दे कि कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश के स्कूल व कॉलजों को भी 30 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। 

लखनऊ: कोरोना महामारी ( Covid-19) का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता नजर आ रहा है। प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जिसकी वजह से शासन, प्रशासन पहले से सख्त नजर आ रहे है। बता दे कि कोरोना संक्रमण के चलते उत्तर प्रदेश के स्कूल व कॉलजों को भी 30 जनवरी तक बंद कर दिया गया। कोरोना महामारी के मद्देनजर रखते हुए सरकारी कार्यालयों में भी 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थित होगी।

बता दे कि कोविड महामारी के मद्देनजर सरकारी कार्यालयों में 50 प्रतिशत उपस्थिति की रोस्टर व्यवस्था लागू रहेगी। इसके साथ ही दिव्यांग व गर्भवती महिला कर्मचारियों के लिए घर से कार्य करने की अनुमति दी गई। उनको किसी आवश्यकता होने पर ही ऑफिस बुलाया जा सकेगा। इसकी जानकारी अपर मुख्य सचिव कार्मिक देवेश चतुर्वेदी ने बुधवार को बताया है कि रोस्टर व्यवस्था समाप्त नहीं की गई है। दिव्यांगों व गर्भवती महिलाओं को रोस्टर से छूट दी गई है। 

समूह ख, ग, व, घ के कार्मिकों के लिए रोस्टर व्यवस्था लागू रहेगी। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को जारी आदेश में गर्भवती महिलाओं व दिव्यांग कर्मचारियों को घर से छूट दिए जाने व शेष व्यवस्था पूर्ण रूप से लागू होने का उल्लेख होने से भ्रम की स्थिति बनी। अपर मुख्य सचिव ने बुधवार इसे स्पष्ट कर दिया है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

4 साल इंतजार के बाद पैदा हुए बच्चे की 23वें दिन नींद में मौत, पैरेंट्स को अलर्ट करने वाली खबर!
ये हैं भदोही की रेखा : कभी सिलाई करती थीं, अब बना रहीं डिटर्जेंट पाउडर