CM योगी का बड़ा फैसलाःचुनाव में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रित को 30-30 लाख देगी सरकार

Published : May 31, 2021, 07:44 PM IST
CM योगी का बड़ा फैसलाःचुनाव में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रित को 30-30 लाख देगी सरकार

सार

बीते 24 घंटे में प्रदेश में 3.12 लाख टेस्ट के बावजूद सिर्फ 1497 कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में अब कोरोना से रिकवरी दर 96.6 प्रतिशत हो गई है। प्रदेश में 30 अप्रैल के 03 लाख 10 हजार 783 मरीजों की पीक की स्थिति के सापेक्ष एक माह में 88.1 फीसदी की गिरावट हो गई है। वर्तमान में प्रदेश में 37,044 कोरोना केस एक्टिव हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर मात्र 0.5 फीसदी रही।

लखनऊ (Uttar Pradesh) । यूपी सरकार ने सोमवार को कैबिनेट की मीटिंग सात प्रस्ताव पास किए। इसमें प्रमुख रूप से पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना से संक्रमित शिक्षकों-कर्मचारियों की मौत पर मुआवजा भी शामिल रहा। जिसके मुताबिक अब यूपी पंचायत चुनाव में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मौत हुई, उनके परिजनों को 30-30 लाख रुपए की आर्थिक मदद दिया जाएगा। इतना ही नहीं, चुनाव आयोग की गाइडलाइन में बदलाव कर ड्यूटी पीरियड को 30 दिन माना जाएगा। हालांकि सरकार ने अभी ये नहीं बताया कि चुनाव ड्यूटी में कितने शिक्षकों और कर्मचारियों की मौत हुई है। 

मीटिंग में ये 7 प्रस्ताव पास
- चुनाव आयोग की गाइडलाइन में बदलाव कर ड्यूटी पीरियड को 30 दिन माना जाएगा।
-कोरोना काल में जिन बच्चों ने अपने माता-पिता दोनों या कमाई करने वाले अभिभावक को खोया है, उन्हें 4 हजार रुपए प्रतिमाह की आर्थिक मदद दी जाएगी।
-मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत अनाथ हुई लड़कियों की शादी के लिए एक लाख एक हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।
-कक्षा 9 से ऊपर के या व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे 18 साल तक के बच्चों को टैबलेट/लैपटॉप भी दिया जाएगा।
-मेरठ में शूटिंग रेंज के निर्माण, स्पोर्ट कॉलेज लखनऊ में वेलोड्रम का होगा निर्माण।
-बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य के लिए खनन क्षेत्र को आरक्षित किया जाएगा।
S-GPGI में एडवांस डायबिटिक सेंटर का होगा निर्माण।

24 घंटे में 3.12 लाख लोगों का टेस्ट, 1497 कोरोना संक्रमित मिले 
बता दें कि बीते 24 घंटे में प्रदेश में 3.12 लाख टेस्ट के बावजूद सिर्फ 1497 कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में अब कोरोना से रिकवरी दर 96.6 प्रतिशत हो गई है। प्रदेश में 30 अप्रैल के 03 लाख 10 हजार 783 मरीजों की पीक की स्थिति के सापेक्ष एक माह में 88.1 फीसदी की गिरावट हो गई है। वर्तमान में प्रदेश में 37,044 कोरोना केस एक्टिव हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर मात्र 0.5 फीसदी रही।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कौन हैं जालौन के DM? जिनके ऑफिस में 3 बच्चों के साथ धरने पर बैठा है पिता, वजह जान भर आएंगी आंखें
Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल