Asianet News Hindi | Published : Feb 22, 2021 4:59 AM IST / Updated: Feb 22 2021, 01:17 PM IST

UP Budget-किसानों को मुफ्त पानी,छात्रों को टैबलेट,गांवों में ओपन जिम,जानिए योगी सरकार का पूरा बजट

सार

लखनऊ (Uttar Pradesh) ।  केंद्र सरकार की तर्ज पर यूपी की योगी सरकार भी पेपरलेस बजट 22 फरवरी को पेश किया। बता दें कि देश का पहला और सबसे बड़ा राज्य बना, जो पेपरलेस बजट पेश किया। यह  बजट ‘उत्तर प्रदेश सरकार का बजट’ ऐप पर उपलब्ध होगा, जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। वहीं, इस बजट को राजनीतिक जानकार चुनावी बजट भी मान रहे हैं, क्योंकि यह बजट योगी सरकार के इस कार्यकाल का आखिरी बजट है। बता दें कि सदन में सदस्यों के लिए लॉबी में बड़ी स्क्रीन लगाई गई। बजट सेशन के दौरान सदन में कोरोना प्रोटोकाल को देखते हुए सदस्यों को एक-एक सीट छोड़कर बैठे हैं।

01:12 PM (IST) Feb 22

कलाकारों को मिलेगा यूपी गौरव सम्मान

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश के कलाकारों को यूपी गौरव सम्मान दिया जाएगा, इसके लिए 11 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। 
 

01:11 PM (IST) Feb 22

राम मंदिर तक के लिए मार्ग बनाने को 300 करोड़

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ऐलान किया कि राम मंदिर तक पहुंच मार्ग के लिए 300 करोड़ से अधिक राशि दी गई है।  अयोध्या-वाराणसी में पर्यटन विकास के लिए 100-100 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। 

01:10 PM (IST) Feb 22

जेवर एयरपोर्ट के पास इलेक्ट्रॉनिक सिटी

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ऐलान किया कि जेवर एयरपोर्ट के पास एक इलेक्ट्रॉनिक सिटी बनाई जाएगी। 
 

12:04 PM (IST) Feb 22

आयुर्वेद को बढ़ावा दे रही योगी सरकार

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ऐलान किया कि आयुर्वेद को बढ़ावा दिया जा रहा है, लखनऊ-पीलीभीत में आयुर्वेद विद्यालयों का काम किया जा रहा है। 

12:03 PM (IST) Feb 22

कानपुर को मिला ये सौगात

वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि कानपुर मेट्रो रेल परियोजना की अनुमोदित लागत 11,076 करोड़ रूपए है। वित्तीय वर्ष 2021-2022 के बजट में परियोजना हेतु 597 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के प्राथमिक सेक्शन आई.आई.टी. कानपुर से मोतीझील पर ट्रायल रन प्रारम्भ करने की लक्षित तिथि है।
 

12:02 PM (IST) Feb 22

अयोध्या के लिए 140 करोड़ की घोषणा

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ऐलान किया कि अयोध्या स्थित सूर्यकुण्ड के विकास सहित अयोध्या नगरी के सर्वांगीण विकास की योजना हेतु वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट 140 करोड़ रुपए की व्यवस्था का प्रस्ताव है। लखनऊ में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के निर्माण हेतु 50 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है।

12:01 PM (IST) Feb 22

नहर परियोजनाओं को लिए ये ऐलान

वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने घोषणा किया कि नहर परियोजना हेतु 976 करोड़ रुपए, सरयू नहर परियोजना हेतु 610 करोड़ रुपए, पूर्वी गंगा नहर परियोजना हेतु 271 करोड़ रुपए तथा केन बेतवा लिंक नहर परियोजना हेतु 104 करोड़ रुपए की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है।
 

11:59 AM (IST) Feb 22

यूपी में बढ़ेगी एयरपोर्ट्स की संख्या

वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने घोषणा किया कि तीन वर्षों में उत्तर प्रदेश में ऑपरेशनल एयरपोर्ट्स की संख्या 4 से बढ़कर 7 हो गई। जनपद अयोध्या में निर्माणाधीन एयरपोर्ट का नाम मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डा अयोध्या होगा। इस हेतु 101 करोड़ रुपए की बजट व्यवस्था प्रस्तावित। जेवर एयरपोर्ट में हवाई पट्टियों की संख्या 02 से बढ़ाकर 06 करने का निर्णय लिया गया है। इस परियोजना हेतु 2000 करोड़ रुपए की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है। कुशीनगर एयरपोर्ट को केंद्र सरकार द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट घोषित है। इस प्रकार राज्य में शीघ्र ही 4 अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट लखनऊ, वाराणसी, कुशीनगर व गौतमबुद्धनगर में होंगे। अलीगढ़, आजमगढ़, मुरादाबाद व श्रावस्ती एयरपोर्ट का विकास लगभग पूर्ण हो गया है। चित्रकूट तथा सोनभद्र एयरपोर्ट मार्च, 2021 तक पूर्ण होंगे।

11:56 AM (IST) Feb 22

पीपीई मॉडल से बनाए जा रहे मेडिकल कॉलेज

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ऐलान किया कि प्रदेश के पीपीई मॉडल से मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। सात जनपदों में मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं, अन्य जगहों पर भी नए मेडिकल कॉलेज बनने हैं।

11:55 AM (IST) Feb 22

गोवंश के संरक्षण के लिए योजना

वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने गोवंश के सरंक्षण के लिए योजना चलाई जा रही है, अलग-अलग जगह पर गोशाला बनाई गई है। इसे आगे बढ़ाया जाएगा, अलग-अलग जगहों पर आश्रय स्थलों की संख्या को बढ़ाई जाएगी।

11:54 AM (IST) Feb 22

कोरोना के टीकारण के लिए 50 करोड़ प्रस्तावित

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ऐलान किया कि कोरोना के टीकाकरण के लिए 50 करोड़ रुपए प्रस्तावित हैं, जबकि आयुष्मान भारत के लिए 13 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। 
 

11:53 AM (IST) Feb 22

18 मंडलों में श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा देने की ये तैयारी

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ऐलान किया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना लाई जा रही है, जिससे श्रमिकों को मदद की जाएगी। महिला श्रमकों को बराबरी की दिहाड़ी दिलाने के लिए सलाहकार कमेटी बनाई गई है। प्रदेश के 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे, जहां श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। 
 

11:49 AM (IST) Feb 22

सामूहिक विवाह योजना का विस्तार

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने घोषणा किया है कि सामूहिक विवाह योजना का विस्तार किया जाएगा, साथ ही मुख्यमंत्री सक्षम सुपोषण योजना लाई जाएगी, जिसके तहत आंगनवाड़ी केंद्रों पर कुपोषित बच्चों अतिरिक्त पोषण दिया जाएगा।

11:48 AM (IST) Feb 22

यूपी में बनाए जाएंगे महिला शक्ति केंद्र

वित्तमंत्री ने ऐलान किया है कि प्रदेश में महिला शक्ति केंद्र बनाने के लिए बजट का ऐलान किया गया है। यूपी सरकार के मिशन शक्ति को आगे बढ़ाया जाएगा।
 

11:48 AM (IST) Feb 22

छात्र-छात्राओं को टैबलेट

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ऐलान किया कि प्रतियोगी परीक्षाओं को युवाओं को मुफ्त कोचिंग दी जा रही है, इसके लिए छात्र-छात्राओं को टैबलेट भी दिए जाएंगे।
 

11:47 AM (IST) Feb 22

बेरोजगारों के काउंसलिंग के लिए खोले जाएंगे सेंटर

वित्तमंत्री ने कहा कि बेरोजगार युवाओं की काउंसलिंग की जा रही है, अभी तक 52 हजार युवाओं को इसका लाभ मिला है। अब कई अन्य जनपदों में भी ऐसे ही सेंटर्स बनाए जाएंगे।
 

11:45 AM (IST) Feb 22

गांवों में बनाई जाएंगी ओपन जिम

वित्त मंत्री ने घोषणा किया कि मेरठ में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय बनाया जाएगा, ग्रामीण क्षेत्रों में ओपन जिम बनाए जाएंगे। प्रदेश के 19 जनपदों में कुल 40 छात्रावास बनाए जाएंगे।
 

11:45 AM (IST) Feb 22

अधिवक्ताओं के लिए जिला स्तर पर चेंबर

वित्तमंत्री ने बजट के दौरान अधिवक्ताओं के लिए भी घोषणा किया है। उन्होंने कहा कि है अलग-अलग जनपदों में अधिवक्ताओं के लिए चेंबर बनाए जाएंगे, किताबें भी दी जाएंगी।
 

11:39 AM (IST) Feb 22

वित्तमंत्री ने युवाओं को समर्पित किया बजट

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने इस साल के बजट को युवाओं को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि  कहा कि वर्ष 2017-18 का बजट किसानों को समर्थित था। वर्ष 2018-19 के बजट में औद्योगिक विकास को विशेष स्थान दिया गया। 2019-20 का बजट महिलाओं के सशक्तिकरण को समर्पित था। 2020-21 का यह बजट मैं प्रदेश के युवाओं की शिक्षा, कौशल संवर्धन, रोजगार के साथ-साथ प्रदेश की जनता को मूलभूत सुविधाओं और त्वरित न्याय उपलब्ध कराए जाने के प्रति समर्पित करता हूं।

11:37 AM (IST) Feb 22

5 लाख 50 हजार 270 करोड़ का है बजट

2021-2022 का कुल बजट 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ का है। 2020-21 में बजट 5.12 लाख करोड़ रुपए का था। बता दें कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में 3.84 लाख करोड़ का बजट था। 2018-19 में 4.28 लाख करोड़ का बजट था। 2019-20 में 4.79 लाख करोड़ का बजट था।
 

11:28 AM (IST) Feb 22

आत्मनिर्भर यूपी की परिकल्पना को चरितार्थ करने वाला बजट-रवि किशन

11:26 AM (IST) Feb 22

महिला सामर्थ्य नाम से योजना शुरू

वित्त ने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने 40 लाख प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाया। इतना ही नहीं कोटा में फंसे 12 हजार छात्रों को वापस लेकर आए।  प्रयागराज से भी प्रतियोगी छात्रों  को उनके घर तक पहुंचाया। इस दौरान अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि महिला सामर्थ्य नाम से नई योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
 
 

11:07 AM (IST) Feb 22

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया पेपरलेस बजट, कहा- नए इतिहास की शुरुआत

11:03 AM (IST) Feb 22

बजट ब्रीफकेस के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना

11:00 AM (IST) Feb 22

तलाकशुदा महिलाओं के लिए 6 हजार पेंशन का ऐलान संभव

सरकार तलाकशुदा व परित्यक्ता महिलाओं के लिए 6 हजार रुपये पेंशन देने की व्यवस्था कर सकती है। बता दें कि पिछले बजट में इसके लिए पैसे की व्यवस्था नहीं हो पाई थी।
 

10:55 AM (IST) Feb 22

महंगाई भत्ते को बहाल कर सकती है सरकार

प्रदेश में कुल 16 लाख सरकारी कर्मचारी और तकरीबन 12 लाख पेंशनधारक हैं। पिछले साल कोरोना के चलते इनके डीए में वृद्धि को रोक लिया गया था। अब सरकार इनके महंगाई भत्ते को बहाल कर सकती है।

10:48 AM (IST) Feb 22

बजट में यह हो सकता है खास

-इस बार का बजट 5500 करोड़ से ज्यादा रह सकता है, जबकि चालू वित्तीय वर्ष में कुल बजट 5.13 लाख करोड़ है।
-कोरोना महामारी के चलते स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणाएं हो सकती हैं।
-कृषि और उद्योग क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणाएं होने की उम्मीद है।
-गंगा परियोजना, पांच एक्सप्रेस-वे की परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की घोषणा हो सकती है।
-250 से अधिक आबादी वाले गांवों को मुख्य संपर्क मार्गों से जोड़ने की घोषणा हो सकती है।
-नोएडा में फिल्म सिटी, पर्यटन स्थलों के विकास के साथ-साथ आवास से जुड़ी परियोजनाओं के लिए भी घोषणाएं होने की उम्मीद है। 
 

10:42 AM (IST) Feb 22

स्क्रीन देखकर पढ़ा जाएगा बजट

-पहली बार विधानसभा में बजट भाषण पढ़ने के लिए स्क्रीन लगाई जाएगी, यानी की बजट को स्क्रीन पर देखकर पढ़ा जाएगा। 
-वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना इस बार पुस्तिका पढ़ने की जगह स्क्रीन को देखकर बजट पढ़ेंगे।
- संसदीय कार्यमंत्री लैपटॉप की स्क्रीन को देखकर बजट पढ़ेंगे।