सीएम योगी की सुरक्षा के दावे हुए फेल, पुलिस चौकी के चंद कदमों की दूरी पर दिनदहाड़े हुई लाखों की लूट

लखनऊ के केशव नगर में  तिकोनिया पार्क के पास चोरों ने दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घर का ताला तोड़कर लाखों की नगदी और जेवर लेकर फरार हो गए है। पीड़ित परिवार ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर।

Pankaj Kumar | Published : Apr 5, 2022 1:56 PM IST

लखनऊ: योगी सरकार अपनी ज़ीरो टॉलेंस की नीति पर काम करती है। लेकिन जब से दूसरी बार सरकार का गठन हुआ है। उसके बाद से यूपी में लूट, डकैती के मामले बढ़ते जा रहे है। एक ऐसी ही घटना यूपी की राजधानी लखनऊ से सामने आई है। 

केशव नगर में चोरों ने लूट की घटना को दिया अंजाम
केशव नगर के तिकोनिया पार्क के पास दिन दहाड़े चोरों ने पीड़ित महेंद्र नाथ गुप्ता के घर का ताला तोड़कर करीब 1 लाख रूपये की नगदी और 10 सोने की अंगूठी, 10 चांदी के सिक्के और 1 हार लेकर फरार हो गए है।  

Latest Videos

पुलिस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
इस पूरे मसले पर पीड़ित महेंद्र गुप्ता ने बताया है कि उन्होंने थाने पहुंचकर घर में हुई चोरी को लेकर तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही है।

महेंद्रे गुप्ता ने बताई आपबीती
महेंद्रे गुप्ता के घर में वो, उनकी पत्नी और बच्चे है। उन्होंने बताया कि वो और उनकी पत्नी वर्किंग है और वो दोनों लोग ऑफिस गए थे और बच्चे स्कूल गए थे। जिसके बाद चोरों ने उनके घर पर लूट को अंजाम दिया है। इसकी जानकारी उनको पड़ोसी के द्वारा पता चली।  जिसके बाद वो अपने घर पहुंचे तो देखा वहां पर गेट का ताला टूटा पड़ा था।

यूपी में लूट की बढ़ती वारदात
यूपी में चोरों के हौंसले बुलंद होते नज़र आ रहे है। सीएम योगी की नाक नीचे चोर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।जिसके बाद शासन और प्रशासन की फजियत होती दिख रही है। सरकार ने पहले टेन्योर में इन घटनाओं पर काफी हद तक कंट्रोल कर लिया था। लेकिन दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद से यूपी के किसा ना किसी जिले में इस तरह की घटना देखने को मिल रही है। अभी कुछ दिन पहले गाज़ियाबाद में बैंक में लूट की घटना सामने आई थी। उसके कुछ घंटो बाद ही बुलंदशहर में भी बैंक में लाखों रूपये की लूट का मामला सामने आया है।
  

Share this article
click me!

Latest Videos

सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर