मुख्तार अंसारी पर योगी सरकार ने फिर कसा शिकंजा, कुर्क की गई संपत्ति

मऊ के बाहुबली विधायक माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ योगी सरकार का एक्शन जारी है। इस बार सरकार ने मुख्तार अंसारी की मां की संपत्ति कुर्क की है। इतना ही नही शासन के निर्देश पर प्रशासन माफियाओं के अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया जारी है।

Pankaj Kumar | Published : Apr 10, 2022 8:33 AM IST / Updated: Apr 10 2022, 02:07 PM IST

गाज़ीपुर- जब से योगी सरकार सत्ता में आई है,तब से दुर्दांत, खूंखार अपराधी मुख्तार अंसारी के सितारे गर्दिश में चल रहे है और आये दिन उसकी बेनामी संपत्ति पर योगी सरकार का बुलडोज़र चलता हुआ नज़र आता है। 

मुख्तार अंसारी की मां की संपत्ति पर चला बुलडोज़र
इस बार योगी सरकार ने मुख्तार अंसारी के साथ- साथ उसकी मां राबिया बेगम की भी अवैध संपत्ति पर बुलडोज़र चलाने के आदेश दिये है। इतनी ही नही उसके और भी कई करीबियों की अवैध प्रॉपर्टी पर भी प्रशासन का बुलडोज़र चल चुका है।

Latest Videos

करीब 3 करोंड़ की फ्रॉपर्टी पर चला बुलडोज़र
गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की मां राबिया बेगम की संपत्ति भी कुर्क कर दी गई है। महुआ बाग इलाके में करीब 810 वर्ग मीटर का प्लाट है। जिसकी बाजारू कीमत करीब 3.25 करोड़ रूपये आंकी गई है।ये पूरी कार्रवाई जिला अधिकारी के आदेश के बाद हुई है। मुख्तार की मां राबिया बेगम की अवैध प्रॉपर्टी को कुर्क कर दिया गया है। 

कुछ दिन पहले भी मुख्तार के करीबी पर चला था योगी का बुलडोज़र
सीएम योगी की सरकार बनने के बाद माफियाओं पर नकेल पूरी तरह से कस दी गई है। जिसके बाद से यूपी में माफियाओं का दौर खत्म होता दिख रहा है और कोई भी माफिया अब अवैध तरीके से प्रॉपर्टी पर कब्जा करते हुए नही दिख रहे है। कुछ दिन पहले मुख्तार के राइट हैंड कहे जाने वाले साथी की अवैध संपत्ति पर भी योगी सरकार का बुलडोज़र चल चुका है और अब खुद मुख्तार की मां की भी अवैध ज़मीन को सरकार ने नेस्तनाबूत कर दिया है।

मुख्तार अंसारी जेल में है बंद
मुख्तार अंसारी और सीएम योगी का अदावत काफी पुरानी है। एक समय था जब पूर्वांचल में मुख्तार की तूती बोलती थी। लेकिन योगी सरकार बनने के बाद से मुख्तार अंसारी को सलाखों के पीछे अपना समय बिताना पड़ रहा है। सिर्फ मुख्तार ही नही अतीक अहमद समेत और भी कई बाहुबली इस फेहरिस्त में शामिल है जो इस समय जेल में है।

बुलडोजर के डर से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, बोला- साहब मुझे गोली मत मारो

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू में PM मोदी का जोरदार भाषण, कहा और तेज होंगे विकास के काम
तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
देश के लिए मर-मिटने वालों का सम्मान नहीं कर सकती कांग्रेस # shorts
शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल