UP के मंत्री का दावा- योगी कार्यकाल में ही बनेगा राम मंदिर, उनके पास अपार शक्ति

यूपी सरकार के श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुनील भराला ने कहा कि, भगवान राम का मंदिर निश्चित रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में बनाया जाएगा। वे एक निर्णायक व्यक्ति हैं, वह अपने हाथों से मंदिर का निर्माण कराएंगे। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 29, 2019 10:23 AM IST / Updated: Aug 29 2019, 04:00 PM IST

अयोध्या. उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुनील भराला ने कहा कि, भगवान राम का मंदिर निश्चित रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में बनाया जाएगा। वे एक निर्णायक व्यक्ति हैं, वह अपने हाथों से मंदिर का निर्माण कराएंगे। उनके पास 'अपार शक्ति' है।

जैसे जम्मू कश्मीर से 370 हटा, वैसे ही राम मंदिर भी बनेगा
मंत्री ने अयोध्या में विराजमान रामलला के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से पाक में एयर स्ट्राइक हुई। कश्मीर में धारा 370 हटी, उसी तरह से अयोध्या में भव्य राम  मंदिर भी बनेगा।कहा राम लला का दर्शन करके मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। 

Latest Videos

भाजपा सरकार में माहौल बदला
सुनील भराला ने कहा कि बीजेपी की सत्ता में माहौल बदला है अब कांवड़ यात्रा में डीजे पर प्रतिबंध नहीं है।जो अधिकारी कांवड़ यात्रा का विरोध करते थे , वही अब यात्रा पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं।सुप्रीम कोर्ट का प्रतिबंध शादी ब्याह बारात में व रात में होने वाले कार्यों पर है।धार्मिक यात्रा पर डीजे पर प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने कहा रामनवमी पर भी पुष्प वर्षा करवाई जाएगी।श्रम कल्याण परिषद श्रमिको को धार्मिक व पर्यटन यात्रा भी करवाएगा। 

18 जिला मुख्यालयों पर खुलेंगे श्रम विभाग के स्कूल
श्रम विभाग की योजनाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश के 18  जिला मुख्यालयों पर श्रम स्कूल खोले जाएंगे।प्रत्येक पर करीब 50 करोड़ का खर्च आएगा। पीएम मोदी व सीएम योगी की  तारीफ करते हुए भराला ने कहा कि श्रम विभाग ने अब प्रचार प्रसार की भी नीति बनाई है। अब इसके लिए बाकायदा बजट भी रखा गया है।प्रदेश के सभी जिलों में श्रम विभाग के कार्यक्रमों व योजनाओं का प्रचार प्रसार होगा।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Ratan Tata Death: टाटा परिवार कैसे बना देश का सबसे बड़ा व्यापारिक घराना
दुर्गा पूजा में ब्रा पहनकर पहुंची अभिनेत्री, यूजर बोले- यहां तो ढंग के कपड़े पहन लेती
विजयादशमी की शुभकामनाएं: ये हैं श्रीराम और शस्त्र पूजा के 3 शुभ मुहूर्त
Ratan Tata के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे कौन-कौन दिग्गज
अपने लाडले डॉग 'GOA' के लिए कितनी दौलत छोड़ गए RATAN TATA?