यूपी विधान परिषद चुनाव परिणाम: सपा का सूफड़ा हुआ साफ, 3 निर्दलीय को छोड़कर बाकी पर भाजपा ने दर्ज की जीत

Published : Apr 12, 2022, 11:41 AM ISTUpdated : Apr 12, 2022, 02:24 PM IST
यूपी विधान परिषद चुनाव परिणाम: सपा का सूफड़ा हुआ साफ, 3 निर्दलीय को छोड़कर बाकी पर भाजपा ने दर्ज की जीत

सार

विधान परिषद की 27 सीटों के परिणाम (UP MLC Chunav Result 2022 Live) सामने आ चुके हैं। इन परिणामों के सामने आने के साथ ही जहां भाजपा खेमे में जश्न का माहौल दिखाई पड़ रहा है तो वहीं सपा के खेमे में मायूसी है। सपा के कई बहुचर्चित प्रत्याशियों को भी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। 

लखनऊ: स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की 27 विधानपरिषद सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। 27 जिलों के मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में सुबह से ही मतगणना जारी थी। सामने आए परिणामों के बाद सपा का सूफड़ा साफ हो चुका है। जबकि 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा शेष पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। 

चुनाव रिजल्ट अपडेट 

कानपुर-फतेहपुर सीट पर चुनाव परिणाम में कमल खिला है। यहां भाजपा प्रत्याशी अविनाश सिंह को 4600 से भी अधिक मत प्राप्त हुए हैं। जबकि समाजवादी पार्टी के दिलीप सिंह कल्लू यादव को सिर्फ 250 मत मिले हैं। 

गोरखपुर-महाराजगंज सीट से भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। यहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सीपी चंद विजयी हुए हैं। 

बस्ती-सिद्धार्थनगर में भी भाजपा ने चुनाव में जीत दर्ज की है। भाजपा के प्रत्याशी सुभाष यदुवंश को यहां 5267 वोट मिले हैं। जबकि समजावादी पार्टी के संतोष यादव सन्नी को 887 वोट प्राप्त हुए हैं। 

सीतापुर में भी समाजवादी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। यहां भाजपा के पवन सिंह ने 3762 मत पाकर जीत दर्ज की है। जबकि सपा प्रत्याशी को यहां 61 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं 42 मत अवैध पाए गए हैं। 

फैजाबाद सीट से भी भाजपा प्रत्याशी हरिओम पांडेय ने जीत दर्ज की है। उन्हें 2724 वोट मिले हैं। जबकि समाजवादी पार्टी के हीरालाल को 1044 मत प्राप्त हुए हैं। 

देवरिया-कुशीनगर सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. कफील खान को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। यहां भाजपा प्रत्याशी डॉ रतनपाल सिंह ने जीत दर्ज की है। रतनपाल सिंह 3 हजार से अधिक वोटों से जीते हैं। 

जौनपुर से दूसरी बार बृजेश सिंह प्रिंसू ने जीत दर्ज की है। पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी बृजेश को इस बार भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने सपा के डॉ मनोज कुमार यादव को हराया है। 

मेरठ से भजापा प्रत्याशी धर्मेंद्र भारद्वाज ने जीत दर्ज की है। धर्मेंद्र ने सुनील रोहटा को हराकर यह जीत दर्ज की है। 

जानिए अन्य सीटों का हाल 

बहराइच - श्रावस्ती सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा त्रिपाठी ने जीत दर्ज की है। लखनऊ- उन्नाव से बीजेपी के प्रत्याशी रामचंद्र प्रधान ने जीत का परचम फहराया है। आगरा-फिरोजाबाद से बीजेपी प्रत्याशी विजय शिवहरे जीते हैं। प्रयागराज से भाजपा प्रत्याशी डॉ केपी श्रीवास्तव ने कमल खिलाया है। वहीं सीतापुर से बीजेपी प्रत्याशी पवन सिंह चौहान ने जीत दर्ज की है। 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद बोले- जनता के बाद जनप्रतिनिधियों ने भी सपा की गुंडागर्दी को नकारा

यूपी के बांदा में 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, 2 पन्ने के सुसाइड नोट के आखिरी में खून से लिखे 4 शब्द

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Weather Today: यूपी में शीतलहर, अगले 3 दिन ठंड से राहत की उम्मीद नहीं
जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आखिर क्यों रुका? सारा पंडाल समेटा गया, वजह चौंकाने वाली!