तीन दरोगा समेत छह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, गैगस्टर के कहने पर वसूली का आरोप

पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी को खुश करने के लिए दो लोगों को अवैध तरीके से पकड़कर थाने ले आए। इतना ही आरोपी पुलिसकर्मियों पर यह भी आरोप है कि उन्होंने पैसों के लालच में युवक को हिरासत में भी रखा। शिकायत के बाद के हुई जांच में तीन दरोगा और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। 
 

Ashish Mishra | Published : May 18, 2022 9:40 AM IST

आगरा: एक बार फिर पुलिस का शर्मसार कर देन वाला चेहरा सामने आया है। इस बार पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी को खुश करने के लिए दो लोगों को अवैध तरीके से पकड़कर थाने ले आए। इतना ही आरोपी पुलिसकर्मियों पर यह भी आरोप है कि उन्होंने पैसों के लालच में युवक को हिरासत में भी रखा। शिकायत के बाद हुई जांच में पुलिसकर्मी दोषी पाए गए। इसके बाद थाना जगदीशपुरा के तीन दरोगा और तीन सिपाहियों को एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने निलंबित कर दिया।

यह था मामला
जानकारी के मुताबिक 12 मई को गैंगस्टर एक्ट में वांछित सनी कबाड़िया पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उस पर 14 मुकदमे दर्ज थे। इनमें ज्यादा जुआ अधिनियम से संबंधित थे। वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी थी। मंगलवार को उसने कोर्ट में समर्पण कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी।

Latest Videos

जांच में दोषी पाए गए पुलिसकर्मी
एसएसपी ने बताया कि दस दिन पहले थाना जगदीशपुरा पुलिस ने कोठी मीना बाजार स्थित रावत पेट्रोल पंप से अमित कुमार और जितेंद्र सिंह को पकड़ा था। दोनों को जुआ अधिनियम में गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। इस मामले में अवैध तरीके से पकड़ने और आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से हिरासत में रखने की शिकायत मिली थी। इस पर प्रकरण की जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए गए। दोनों को छोड़ने के लिए भी रकम की वसूली की। मगर, इससे पहले मामला अधिकारियों तक पहुंच गया। तब अमित और जितेंद्र के खिलाफ जुआ अधिनियम में कार्रवाई करके जेल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में तीन दरोगा और तीन सिपाही दोषी पाए गए हैं। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है।

Gyanvapi Case: आखिर क्या है प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट जिसकी इन दिनों हो रही चर्चा, जानें क्या है इसके मायने

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले में आखिर क्या हैं दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे

Gyanvapi Masjid dispute:आखिर क्या है ज्ञानवापी का मतलब? जानें इसका इतिहास और विवाद

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार