'अग्निपथ' योजना: हिंसा भड़काने में भाजपा नेता का नाम आया सामने, पार्टी ने किया निष्कासित

शुक्रवार को हुए उपद्रव में यंग इंडिया कोचिंग संचालक एवं भाजपा नेता सुधीर शर्मा पर आंदोलन के लिए बच्चों को एकत्रित करने का आरोप है। पुलिस ने इस कोचिंग संचालक सहित 9 कोचिंग संचालकों को गिरफ्तार किया है। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 20, 2022 11:47 AM IST

अलीगढ़: अग्निपथ योजना को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच रोजाना नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अलीगढ़ में हिंसा का उग्र रूप देखने को मिला था इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 

शुक्रवार को हुए उपद्रव में यंग इंडिया कोचिंग संचालक एवं भाजपा नेता सुधीर शर्मा पर आंदोलन के लिए बच्चों को एकत्रित करने का आरोप है। पुलिस ने इस कोचिंग संचालक सहित 9 कोचिंग संचालकों को गिरफ्तार किया है। 

Latest Videos

इन कोचिंग संचालकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए अन्य कोचिंग संचालकों में जट्टारी के चौधरी कोचिंग सेंटर के संचालक मोहन चौधरी, तिरुपति के संचालक रामकुमार सिंह व केशव, केडी इंस्टीट्यूट के संचालक गौरव चौधरी व रोबिन चौधरी, गुरुकुल कोचिंग सेंटर के संचालक नवीन वैष्णव व अमित कुमार शामिल हैं। सुधीर शर्मा भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष हैं और जिले के एक माननीय के करीबी हैं।

जानकारी के मुताबिक 17 जून की सुबह 6 बजे भाजपा नेता व यंग इंडिया कोचिंग संचालक सुधीर शर्मा ने मालव के बल्लभदास मंदिर से आवाज लगाकर बच्चों को टप्पल आंदोलन करने के लिए एकत्रित किया था। इसके लिए मंदिर के लाउडस्पीकर से तीन बार आवाज लगाई गई थी। बता दें कि सुधीर लंबे समय से भाजपा में सक्रिय हैं।

भाजपा से सुधीर शर्मा को पार्टी से किया निष्कासित
अग्निपथ योजना के विरोध में टप्पल, जट्टारी में हुए बवाल के आरोप में गिरफ्तार कोचिंग संचालक व भाजपा नेता सुधीर शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बता दें कि इस बवाल को कराने का जिम्मेदार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा को ही माना गया। इसी आधार पर उसे जेल भेजा गया है।
 
भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि अखबार के माध्यम से इसकी जानकारी हुई। इसके बाद जानकारी जुटाई तो उसमें टप्पल के मंडल उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा की भूमिका टप्पल आगजनी कांड में संदिग्ध पाई गई है। इसलिए उन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के निर्देश पर तत्काल प्रभार से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। 

जिलाध्यक्ष ने बताया कि विरोध का एक तरीका होता है। इसके इतर किसी को भी आगजनी, अराजकता के साथ कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। इस घटना में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। चाहें फिर वह दबंग हो, किसी भी संगठन का हो फिर पार्टी से जुड़ा हुआ हो।

नौ कोचिंग संचालकों को किया गया गिरफ्तार
बता दें कि शुक्रवार को हुई घटना की जांच में पुलिस ने ने शनिवार को नौ कोचिंग संचालकों को गिरफ्तार कर लिया था, जिसमें यंग इंडिया कोचिंग सेंटर चलाने वाले सुधीर शर्मा का भी नाम शामिल था, जो कि भाजपा मंडल का उपाध्यक्ष था। पुलिस ने टप्पल स्थित उनकी कोचिंग से 20 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया था। वहीं सामने आया कि सुधीर शर्मा ने सिर्फ अपने गांव मालव के मंदिर के लाउडस्पीकर से बच्चों को एकत्रित किया और उनको भड़काने का भी काम किया था।

'अग्निपथ' योजना: हिंसा में शामिल 475 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, 'नहीं दिखा बंद का कोई असर'

Share this article
click me!

Latest Videos

सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर