बांदा: खेत में बुवाई करते किसानों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, महिला समेत तीन की मौत

Published : Jul 26, 2022, 05:44 PM IST
बांदा: खेत में बुवाई करते किसानों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, महिला समेत तीन की मौत

सार

खेतों में बुवाई का काम कर रहे तीन किसानों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे की शिकार एक महिला भी हुई है। वहीं प्रशासन की तरफ से आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही गई है। 

बांदा: यूपी में आकाशीय बिजली का कहर लगातार जारी है। दर्जनों लोग इसके शिकार हो चुके हैं। खेतों में बुवाई का काम कर रहे तीन किसानों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे की शिकार एक महिला भी हुई है। वहीं प्रशासन की तरफ से आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही गई है। 

खेत में किसान कर रहे थे घान बुवाई का काम
बता दें कि पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। अतर्रा तहसील के गुमाई गांव में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि पैलानी तहसील के अलोना गांव में एक व्यक्ति की मौत हुई। तहसील अतर्रा के गुमाई गांव के रहने वाले रामनरेश ने बताया कि खेतों में इन दिनों धान की बुवाई का काम चल रहा है, जिसमें ये सभी अपने खेतों में धान की नर्सरी बेड की रखवाली कर रहे थे। उसी समय बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। जिसके चपेट में आने से एक महिला और एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

प्रधान का पति बुरी तरह झुलसा
साथ ही महिला का पति और गांव के प्रधान बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पैलानी तहसील के अलोना गांव में एक व्यक्ति, जो खेतो में किसानी का काम कर रहा था, उसकी भी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई है। 

एडीएम उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि अतर्रा तहसील के 2 और पैलानी तहसील के एक व्यक्ति की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई है। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा से सहायता राशि दिलाई जाएगी। 
मऊ: मुख्तार अंसारी की पत्नी व बेटे अब्बास भगौड़ा घोषित, कोर्ट में पेश न होने पर होगी बड़ी कार्रवाई

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

GDA Plot Scheme 2026: गाजियाबाद में सरकारी प्लॉट खरीदने का मौका, 14 लाख से शुरू होगी कीमत
UP Smart Meter News: यूपी बिजली उपभोक्ताओं की मौज, अब स्मार्ट मीटर का आएगा पोस्टपेड बिल, बकाया चुकाने को मिलेंगी 10 किस्तें