पत्नी ने पति पर लगाया धूप में मुर्गा बनाने का आरोप, प्राइवेट पार्ट पर भी पहुंचा रहा था चोट

इज्जतनगर में रहने वाली एक विवाहिता एसएसपी कार्यालय पहुंची।जहां उसने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए अपने साथ हुई बर्बरता की भी जानकारी दी।युवती दहेज की मांग को लेकर पति व ससुराली जनों पर परेशान करने का आरोप लगाया है।पीड़िता का कहना है कि उसका पति उसे धूप में मुर्गा बना देता था।
 

Asianet News Hindi | Published : Jun 10, 2022 11:28 AM IST

बरेली: यूपी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला खौफनाक मामला सामने आया है।  पति द्वारा पत्नी के साथ बर्बरता करने का संवेदनशील घटना देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। पति व ससुरालियों के चंगुल से छूटकर भागी पत्नी ने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए है।उसका आरोप है कि उसका पति दहेज की मांग को लेकर उसके साथ बर्बरता करता है।

पति धूप में बनाता है मुर्गा
पीड़िता के गुहार लगाने के बाद एसएसपी ने मामले में इज्जतनगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए है। इज्जतनगर में रहने वाली एक विवाहिता एसएसपी कार्यालय पहुंची।जहां उसने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए अपने साथ हुई बर्बरता की भी जानकारी दी।युवती दहेज की मांग को लेकर पति व ससुराली जनों पर परेशान करने का आरोप लगाया है।पीड़िता का कहना है कि उसका पति उसे धूप में मुर्गा बना देता था।

Latest Videos

प्राइवेट पार्ट पर चोट पहुंचाने का आरोप
इसके बाद उस पर ईंट रख देता था। उसने पति पर प्राइवेट पार्ट पर चोट पहुंचाने का भी गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो ससुरालियों ने उसे मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश की।उसने जैसे तैसे वहां से भागकर अपनी जान बचाई।मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए है।

मां के साथ दुष्कर्म  का मामला आया सामने
चाकू के बल पर दो बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।सुभाषनगर में रहने वाली महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अफसरों को अपनी आप बीती सुनाई। उसने बताया कि वह अपने पति से अलग रह रही है।

इसके साथ ही वह प्राइवेट नौकरी करती है।इसी दौरान एक युवक से उसका परिचय हुआ। उसने शादी का वादा किया और उससे संबंध बनाए।उसका आरोप है कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया।

प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद बवाल, पुलिस की गाड़ी में लगाई गई आग

Share this article
click me!

Latest Videos

UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों