UP News: नेपाल जाने की फिराक में था 8 साल से फरार चल रहा इनामी तस्कर, UP STF ने की गिरफ्तारी

Published : Nov 21, 2021, 07:08 PM IST
UP News: नेपाल जाने की फिराक में था 8 साल से फरार चल रहा इनामी तस्कर, UP STF ने की गिरफ्तारी

सार

शनिवार को यूपी एसटीएफ की टीम ने एक नेपाली तस्कर को महाराजगंज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। टीम के अनुसार, आरोपी तस्कर 8 साल पहले पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए था, साथ ही उसपर 50 हजार का इनाम भो घोषित किया गया था।   

लखनऊ: यूपी एसटीएफ(UP STF)  की ओर से लगातार मादक पदार्थों की तस्करी(drug trafficking) करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी के चलते शनिवार को यूपी एसटीएफ ने एक नेपाली तस्कर (nepali smugglers) को जिला महाराजगंज (Maharajganj) से गिरफ्तार किया। एसटीएफ की टीम के अनुसार, यह तस्कर साल 2013 में पुलिस अभिरक्षा(police custody) से फरार हो गया था। जिसके बाद इसपर भारी रकम का इनाम भी घोषित किया गया था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पता चला कि वह महाराजगंज बस स्टैंड (Maharajganj Bus Stand) के पास खड़ा है, जिसके बाद एसटीएफ की टीम ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया। 

नेपाल वापस जाने की फिराक में था तस्कर, यूपी एसटीएफ ने की गिरफ्तारी

यूपी एसटीएफ के अफसरों ने बताया कि सुमेर चंद्र लोध (Sumer Chandra Lodh) मूल रूप से नेपाल के थाना मधुबनिया स्थित मेडरहवा गाँव का रहने वाला है। साल 2013 में कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार होने की वजह से सुमेर चंद्र पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इसी बीच यूपी व नेपाल में पुलिस से छिपछिपाकर सुमेरचंद्र मजदूरी व मादक पदार्थों की तस्करी का काम करता था। अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को सुमेर चंद्र के महाराजगंज बस स्टैंड पर खड़े होने की जानकारी मिली। वह नेपाल वापस जाने की फिराख में था। तभी देर रात एसटीएफ की टीम ने आरोपी सुमेरचंद्र लोध को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर सुमेरचंद्र के पास से 350 रुपए भारतीय मुद्रा और 120 रुपए नेपाली मुद्रा (nepali currency) बरामद की गई। 


पुछताछ में तस्कर ने बताई 8 साल पहले तस्करी की पूरी कहानी 

एसटीएफ की टीम के हत्थे चढ़े सुमेरचंद्र लोध ने पूछताछ के दौरान बताया कि साल 2013 में वह एक झोले में कॉपियों के बीच में 5 किलोग्राम चरस लेकर बोगड़ी नेपाल के रास्ते यूपी आया। जहां चेकिंग के दौरान महाराजगंज में एसएसबी टीम की ओर से गिरफ्तार किया गया और जेल चला गया। 28 महीने बाद कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। उसने एसटीएफ की टीम को बताया कि फरारी के दौरान वह यूपी के अलग अलग जिलों  व नेपाल में घूम घूम कर मजदूरी करता था। साथ ही बीच बीच में नेपाल राष्ट्र से अवैध मादक पदार्थ लाकर यूपी के बॉर्डर इलाकों में सप्लॉई करता था।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-कानपुर समेत पूरे यूपी में हीटवेव का तांडव जारी, राहत कब मिलेगी?
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में आज 43°C पारा, कई जिलों में हीट वेव अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल