सहारनपुर का देवबंद फिर ATS के रेडार पर, मदरसे से छात्र को हिरासत में लेने के बाद मचा हड़कंप

Published : Jul 31, 2022, 12:22 PM IST
सहारनपुर का देवबंद फिर ATS के रेडार पर, मदरसे से छात्र को हिरासत में लेने के बाद मचा हड़कंप

सार

एटीएस की टीम को इस संदिग्ध युवक से पूछताछ के दौरान कई जानकारियां की उम्‍मीद है। हिरासत में लिया गया युवक देवबंद के एक मदरसे का बताया जा रहा है। किसी अज्ञात स्थान पर एटीएस की टीम छात्र से कर रही है पूछताछ। रविवार की अलसुबह हुई एटीएस की छापेमारी।  

सहारनपुर: यूपी एटीएस ने देवबंद के एक मदरसे से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। युवक का नाम  फारूक बताया जा रहा है। एटीएम की टीम इस युवक से पूछताछ कर रही है। एटीएस की इस छापेमारी से हड़कंप मच गया है। बता दें कि इससे पहले भी देवबंद के मदसरों से संदिग्‍धों को एटीएस की टीम उठा चुकी है।

एटीएस की टीम छात्र से कर रही पूछताछ
एटीएस की टीम को इस संदिग्ध युवक से पूछताछ के दौरान कई जानकारियां की उम्‍मीद है। हिरासत में लिया गया युवक देवबंद के एक मदरसे का बताया जा रहा है। किसी अज्ञात स्थान पर एटीएस की टीम छात्र से कर रही है पूछताछ। रविवार की अलसुबह हुई एटीएस की छापेमारी।

दो संदिग्ध युवकों के निकले थे पाकिस्तानी कनेक्शन
बता दें कि इसी वर्ष मार्च के महीने में भी एटीएस की टीम ने दो संदिग्ध युवकों को देवबंद से उठाकर पूछताछ की थी, उनका पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया था। एटीएस ने दोनों युवकों के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई। जिसमें युवकों द्वारा पाकिस्तान में कुछ लोगों से बातचीत करने का पता चल रहा है। हालांकि पूछताछ में युवकों ने बताया कि पाकिस्तान में उनके रिश्तेदार रहते हैं, उन्हीं से बातचीत करते थे

मोबाइल में मिले फोन नंबरों की हो रही जांच 
एटीएस यह पता कर रही थी कि पाकिस्तान में जिन लोगों से बातचीत कर रहे हैं वह कौन थे। भले ही एटीएस ने पूछताछ के बाद युवकों को छोड़ दिया है, लेकिन उन तमाम मोबाइल फोन नंबरों की पड़ताल होती रही, जिनसे इन युवकों की बातचीत हो रही थी। यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवकों ने जिन्हें अपना रिश्तेदार बताया है, वह वास्तव में इनके रिश्तेदार हैं भी या नहीं, या फिर कोई और ही हैं

देवबंद में पहले भी पकड़े जा चुके हैं संदिग्ध
देवबंद में अक्सर इस तरह के संदिग्धों के पकड़े जाने के मामले सामने आते रहते हैं। शुरुआत से ही देवबंद पर एटीएस की खास नजर रही है। कई बार एटीएस और एसटीएफ की छापेमारी हो चुकी है और कई बार संदिग्ध आतंकी पकड़े जा चुके हैं। बांग्लादेश के भी लोग समय समय पर पकड़े जा चुके हैं। वर्ष 2019 में ही देवबंद से एटीएस ने पांच बांग्लादेशियों को उठाया था। वह बिना पासपोर्ट और वीजा के रह रहे थे। इन पांचों ने फर्जी आधार कार्ड और पहचान पत्र तक बनवाया हुआ था।

इटावा: चारों तरफ मची चीख-पुकार, महज कुछ मिनटों में हुई तीन लोगों की मौत

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghaziabad Mystery: ‘देवू’ के मना करने से क्यों टूट गईं तीनों बहनें? डायरी में लिखा ‘सॉरी पापा...‘
Prayagraj Weather: दिन में ठंडी हवाएं, रात में गिरेगा तापमान, जानिए आज प्रयागराज में मौसम का हाल