कुत्ते का जन्मदिनः 11 किलो का केक काटकर लोगों ने कहा- हैपी बर्थडे, 250 लोगों को मिली दावत

Published : Jun 04, 2022, 12:11 PM ISTUpdated : Jun 04, 2022, 04:08 PM IST
कुत्ते का जन्मदिनः 11 किलो का केक काटकर लोगों ने कहा- हैपी बर्थडे, 250 लोगों को मिली दावत

सार

ट्रांसलेम कॉलेज में फार्मेसी विभाग के निदेशक डॉ. शमीम अहमद पशु प्रेमी हैं। इसी के चलते उन्होंने अपने सेंट बर्नार्ड प्रजाति के कुत्ते एलेक्स का जन्मदिन एक बड़े आयोजन के रूप मे मनाने का फैसला लिया। इस दौरान 11 किलो का केक काटा गया। साथ ही करीब 250 लोगों को पार्टी दी गई।

मेरठ: जहां एक तरफ जानवरों के साथ क्रूरता के मामले आए दिन देखने को मिलते हैं। वहीं एक शख्स ऐसा भी है जिसने अपने कुत्ते का जन्मदिन बेहद धूमधाम से मनाया। इस दौरान कुत्ते से केक कटवाया गया जिसके बाद करीब 250 लोगों को पार्टी दी गई। कुत्ते का बर्थडे मनाने वाले निजी कॉलेज के निदेशक डॉक्टर शकील अहमद ने बताया कि उन्हें जानवरों से लगाव है और वो बेसहारा पशुओं को आसरा देते हैं। 

कुत्ते के जन्मदिम में बना 11 किलो का केक
गंगानगर में गुरुवार को ट्रास्लेम कॉलेज में एलेक्स (कुत्ते) का जन्मदिन मनाने की तैयारियां जोरों पर रहीं। परिसर को गुब्बारे व फ्लैक्स बोर्ड लगाकर सजाया जाएगा। शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे 11 किलो का केक काटा गया। इस वर्ष एलेक्स दो वर्ष का हो गया। ट्रांसलेम कॉलेज में फार्मेसी विभाग के निदेशक डॉ. शमीम अहमद पशु प्रेमी हैं। इसी के चलते उन्होंने अपने सेंट बर्नार्ड प्रजाति के कुत्ते एलेक्स का जन्मदिन एक बड़े आयोजन के रूप मे मनाने का फैसला लिया। गुरुवार को कॉलेज में इसकी तैयारियां की गईं।

500 से ज्यादा लोगों को निमंत्रण
डॉ. शमीम अहमद ने बताया कि शुक्रवार को कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पांच सौ से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसमें कॉलेज के छात्र, शिक्षक व शहर के सम्मानित लोग शामिल होंगे। वहीं गुरुवार को लोग फोन पर कार्यक्रम की जानकारी लेते रहे।

बीते शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे के करीब एलेक्स का केक काटा गया। इसके लिए 11 किलो का विशेष केक तैयार किया गया था। इससे पूर्व डॉ. शमीम हस्तिनापुर जाकर बंदर व आवारा जानवरों को खाद्य सामग्री भी खिलाया। इसके साथ ही शाम के समय भी स्ट्रीट डॉग्स का खाना खिलाया। केक काटने के बाद कार्यक्रम में पंहुचने वाले लोगों के लिए भोजन का इंतजाम था। विशेष बात यह है कि इसमें वीआईपी शादी जैसा मैन्यू था। 
कानपुर हिंसा में पीएफआइ कनेक्शन की आशंका, मुख्य आरोपी हयात अभी भी फरार

कानपुर हिंसा: ट्विटर पर भिड़े अखिलेश और ब्रजेश पाठक, केशव बोले- जुमा का सम्मान लेकिन जुर्म की इजाजत नहीं

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम