सात फेरे के बाद विदाई से पहले पत्नी ने किया शादी से इंकार, बताई अजीबोगरीब वजह

Published : Jun 10, 2022, 05:38 PM IST
सात फेरे के बाद विदाई से पहले पत्नी ने किया शादी से इंकार, बताई अजीबोगरीब वजह

सार

उरुवा थाना क्षेत्र में एक अजीबो गरीब मामला प्रकाश में आया। यहां पर एक लड़की ने शादी की सभी रश्मे पूरी होने के बाद जब विदाई का वक्त आया तब दूल्हे के सांवला होने पर नापसंद करते हुए साथ जाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराते हुए लड़की के पक्ष में फैसला दिया और शादी तोड़ दी गई।

गोरखपुर: शादी को पवित्र बंधन माना जाता है। लेकिन यूपी में कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं जिन्होंने शादी के मतलब को ही बदलकर रख दिया है। यही नही मंडप पर पहुंचने के बाद दुल्हन शादी से इंकार तक करती नजर आई है। वहीं दुल्हे की तरफ से भी कई बार इस तरह का काम किया गया है। ऐसे अजीबो गरीब मामले लगातार देखने को मिल रहे हैं। 

पुलिस ने तुड़वा दी शादी 
उरुवा थाना क्षेत्र में एक अजीबो गरीब मामला प्रकाश में आया। यहां पर एक लड़की ने शादी की सभी रश्मे पूरी होने के बाद जब विदाई का वक्त आया तब दूल्हे के सांवला होने पर नापसंद करते हुए साथ जाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराते हुए लड़की के पक्ष में फैसला दिया और शादी तोड़ दी गई।

धूम-धाम से हुई थी शादी
मिली जानकारी के अनुसार उरुवा क्षेत्र में खजनी थाना क्षेत्र से बारात आई थी। लड़की के पिता ने सभी बारातियों का खूब आवभगत किया। बाराती भी खूब जमकर नाचे और भोजन का लुत्फ उठाया। 

पति के सांवले होने की वजह से टूट गई शादी
दूल्हा और दुल्हन के बीच जयमाल की रश्म हुई। चार बजे भोर तक पंडित जी ने विधि विधान से शादी करवाई। लेकिन दुल्हन के विदाई का जब समय आया तो दुल्हन ने दूल्हा को ना पसन्द कर दिया। उसने दूल्हे के सांवला होने की बात कहते हुए ससुराल जाने से मना कर दिया। 

वर पक्ष के लोग काफी देर तक मान मनौव्वल करते रहे। वर पक्ष ने 112 नम्बर पर फोन किया। पुलिस आई और दोनों पक्ष को थाने पर ले गई। जहां पर समझौते की बात चली लेकिन लड़की ससुराल जाने को राजी नहीं हुई।

प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद बवाल, पुलिस की गाड़ी में लगाई गई आग

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Mausam Today: मार्च के पहले हफ्ते में ही गर्मी का ट्रेलर शुरू? जानिए आने वाले दिनों का हाल
UPSDM Update: यूपी कौशल विकास मिशन ने उद्योग आधारित प्रशिक्षण लक्ष्य किए तय, NSDC योजना के तहत सख्त मॉनिटरिंग