योगी सरकार के बुलडोजर की कार्रवाई जारी, अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण को किया ध्वस्त

Published : May 19, 2022, 01:50 PM IST
योगी सरकार के बुलडोजर की कार्रवाई जारी, अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण को किया ध्वस्त

सार

गुरुवार को नगर पालिका की टीम ने कई स्थानों से अवैध अतिक्रमण को हटवाया है। कुछ लोगों ने इस अभियान का विरोध भी किया, लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक न सुनी। अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

हापुड़: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के बुलडोजर की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। सुबह होती ही अवैध कब्जेजारों पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हो जाती है। गुरुवार को नगर पालिका की टीम ने कई स्थानों से अवैध अतिक्रमण को हटवाया है। कुछ लोगों ने इस अभियान का विरोध भी किया, लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक न सुनी। अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण को बुलडोजर से किया गया ध्वस्त
प्रशासन के अधिकारियों के आदेश पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार गौतम टीम के साथ सिकंदर गेट पर पहुंचे। सुबह करीब आठ बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत हुई। टीम ने सबसे पहले सिकंदर गेट पर अवैध रूप से सड़क और नाले के ऊपर हुए अतिक्रमण को हटवाया। अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया।

अतिक्रमण के कारण लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल
स्थानीय लोगों के मुताबिक इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। अतिक्रमण के कारण लोगों का सड़क से गुजरना मुश्किल रहता है। यहां तक कि नालों की सफाई भी सही प्रकार से नहीं हो पाती है। जिस कारण आसपास के इलाकों में जलभराव भी हो जाता है। बता दें कि इस मार्ग पर करीब एक घंटे तक अभियान चलाया गया। इसके बाद टीम ने नगर के अन्य इलाकों में अभियान चलाया, जो सुबह दस बजे तक जारी रहा। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार गौतम का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है। इससे पहले भी नगर पालिका की टीम ने क्षेत्र में कार्रवाई की है। अभियान समाप्त होने के बाद फिर से सड़क और नालों के ऊपर अतिक्रमण कर लिया जाता है। जुर्माने की कार्रवाई के बाद भी स्थिति बदतर है।

देर रात से लापता बच्ची की दुष्कर्म के बाद हुई हत्या, मक्के के खेत में पड़ा मिला मासूम का शव

मेरठ के इन हाईटेक कैमरों से अपराधियों का बचना होगा मुश्किल, जानिए क्या है खासियत

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

इंडिगो फ्लाइट लेट, फिर कैंसल! 5 घंटे की टेंशन ने छीन ली जान, अस्पताल में तोड़ा दम
CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादें, आर्थिक मदद व शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश